Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कालाबाजारी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन, जन वितरण प्रणाली दुकानों में अनियमितता पर लगेगी लगाम
    झारखंड

    कालाबाजारी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन, जन वितरण प्रणाली दुकानों में अनियमितता पर लगेगी लगाम

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर उड़न दस्ते का किया गया गठन

    रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए देश सहित रांची जिले में लॉकडाउन जारी है। इस दौरान राशन की मांग बढ़ी है। इसमें कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी को रोकने के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाया गया है।

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् आवंटित राशन सामग्री के वितरण में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा राशन सामग्री के वितरण में अनियमितता की शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए रांची में उडनदस्ता दल का गठन किया गया। जिला के प्रखण्ड/वार्ड स्तर से उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है, जिसमें राँची जिला के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता को जन वितरण प्रणाली दुकानों की जाँच हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है।

    सरकार के अपर मुख्य सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार के पत्र के आलोक में इस उड़न दस्ते का गठन किया गया है। इसके वरीय प्रभार में श्री राजेश कुमार बरवार, अपर समाहर्ता, नक्सल एवं श्रीमती मीना, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, राँची हैं।

    उड़नदस्ता का कार्य एवं दायित्व

    1.जिला नियंत्रण कक्ष में टॉल फ्री नं॰-104, 1950 तथा राज्य नियंत्रण कक्ष में टॉल फ्री नं॰-181, dfcajharkhand.in/pgms , हंगर हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की 12 घंटे में जाँच कर वरीय प्रभारी को उपलब्ध कराना।

    2.पीडीएस, नन पीडीएस, हंगर स्ट्रेस एवं एलपीजी की शिकायतों की जाँच कर प्रतिवेदन नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराना।

    3.आवंटित क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानों की जाँच एवं जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर खाद्यान्न की कालाबाजारी/खाद्यान्न कम देने/अंगूठा लगाकर खाद्यान्न नहीं देने की शिकायत मिलने पर जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना।

    दल को प्रखण्ड स्तर पर प्रतिदिन कम-से-कम दस राशन दुकान तथा जिला मुख्यालय स्तर पर कम-से-कम दस राशन दुकानों का औचक निरीक्षण कर पायी गयी अनियमितता/कालाबाजारी की सूचना सही पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राँची को प्रतिवेदन समर्पित करना है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्वदलीय बैठक में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, समस्या उत्पन्न कर रहे असामाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई
    Next Article प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, कहा-जांच सुविधा में बढ़ोत्तरी से थम सकता है कोरोना का कहर

    Related Posts

    क्राइम

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    Latest Posts

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.