Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 1:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की पहली झलक, मां के बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीर
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की पहली झलक, मां के बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीर

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में अपनी कलाकारी से लोगों को दंग करने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जनवरी में मम्मी बनी हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की और बताया कि उनके घर एक प्यारी सी बेटी नन्हीं मेहमान बनकर आ गई है. प्रियंका जब से मां बनी हैं, तभी से फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं. सोशल मीडिया पर ‘देसी गर्ल’ काफी एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. हाल ही में उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने फिर से बेटी मालती की झलक दिखाई है.

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के बर्थडे पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्हीं मालती अपनी नानी मां की गोद में दिखाई दे रही हैं. इस खास तस्वीर के साथ PC ने मां के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है.

    एक फ्रेम में दिखीं तीन पीढ़ियां
    ‘देसी गर्ल’ ने जो तस्वीर शेयर की है, वो तस्वीर बेहद खास हैं, क्योंकि इस तस्वीर में एक फ्रेम में दिखीं तीन पीढ़ियां दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में मधु कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं तो प्रियंका, मालती की तरफ देख रही हैं.

    मां को बर्थडे पर विश करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मा. आप अपनी इस पॉजिटीव मुस्कान के साथ हमेशा मुस्कुराते रहें. आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं! आपका यूरोप ट्रिप सबसे अच्छा बर्थडे सेलिब्रेशन था, जिसे मैंने कुछ समय में देखा है.’ मालती की तरफ से उन्होंने लिखा- ‘लव यू टू मून एंड बैक टू नानी.’

    निक जोनास ने बतायाथा कैसी मां हैं प्रियंका
    ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं. हाल ही में निक जोनास ने खुलासा किया और बताया था कि प्रियंका कैसी मां हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो एक मजबूत मां और परफेक्ट पार्टनर हैं. प्रियंका की तारीफों के पुल बांधते हुए निक ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो वो ‘चट्टान’ की तरह साथ खड़ी रहती हैं और हमेशा स्पोर्ट करती हैं. उन्होंने इस बातचीत में खुलासा किया था कि जब से बेटी घर आई है हम दोनों उसी के बारे में बात करते रहते हैं.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपक प्रकाश ने कहा, भ्रष्टाचार और वंशवाद के खिलाफ वोट करेगी मांडर की जनता
    Next Article Agnipath Scheme Protest: बिहार जाने वाली एक दर्जन ट्रेनों पर असर, DDU स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली LLB 3’ का टीजर रिलीज, इस बार होगी जॉली vs जॉली

    August 12, 2025
    मनोरंजन

    मृणाल ठाकुर ने धनुष संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा…

    August 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन सिंदूर की जांबाज़ महिला ऑफिसर्स पहुंचीं केबीसी 17 में

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.