Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड: वंदे भारत एक्सप्रेस का चौथा ट्रायल सफल, प्रधानमंत्री 27 जून को करेंगे उद्घाटन
    झारखंड

    झारखंड: वंदे भारत एक्सप्रेस का चौथा ट्रायल सफल, प्रधानमंत्री 27 जून को करेंगे उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बिहार और झारखंड की राजधानी रांची को जोड़ने के लिए शुरू की जा रही सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का चौथा ट्रायल सोमवार को सफल रहा है। सुबह 4:15 बजे पटना से इस ट्रेन का अंतिम ट्रायल किया गया। यह ट्रेन निर्धारित समय से पांच मिनट पहले सिर्फ छह घंटे में रांची पहुंच गई। अंतिम ट्रायल में रेलवे के अधिकारी और मीडिया के लोगों को शामिल किया गया।

    पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। उद्घाटन मौके पर चयनित 10 स्कूली बच्चों को फ्री में रांची से पटना तक का सफर कराया जाएगा। इसके अलावा चयनित 10 स्कूली बच्चे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाने के समय मौजूद रहेंगे। इससे पहले 12 जून को पहला और 18 जून को दूसरा ट्रायल और 25 जून को तीसरा ट्रायल किया गया।

    सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से चलेगी ट्रेन

    27 जून को उद्घाटन होने के बाद यह ट्रेन नियमित तौर पर सप्ताह में मंगलवार छोड़कर छह दिन रांची से पटना तक चलेगी। कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। वंदे भारत ट्रेन हटिया स्टेशन से अपराह्न बाद 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना होगी। यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 6:15 घंटे में 385 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

    रांची से पटना का किराया 1760 रुपये और 860 रुपये

    रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए किराए की भी घोषणा कर दी गई है। पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये देने होंगे। इसमें कैटरिंग की राशि नहीं जोड़ी गई है। यात्री अपनी इच्छा के अनुसार, खाने का आर्डर दे सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

    वंदे भारत ट्रेन की खासियत

    ट्रेन में सफर करने के दौरान कई तरह की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। ट्रेन में सबसे आकर्षण वाली बात यह है कि अगर ट्रेन में कोई सफर कर रहा हो और उसे कुछ पढ़ने का मन करे तो जिस तरह फ्लाइट में सिंगल चेयर पर लाइट बटन होता है , उसी तरह की सुविधा इस ट्रेन में भी है। इसमें रिवाल्विंग चेयर भी है। एक साथ अगर फैमिली टिकट कराती है तो बीच में डाइनिंग स्पेस भी है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : तत्कालीन एसडीओ सत्यप्रकाश को 13 माह का वेतन नहीं मिलेगा, अधिसूचना जारी
    Next Article पलामू : टीएसपीसी का सब जाेनल कमांडर दीपक रजवार ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    क्राइम

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026
    Latest Posts

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.