Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, समस्या टालने से नहीं समाधान खोजने से समाप्त होती है
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, समस्या टालने से नहीं समाधान खोजने से समाप्त होती है

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि समस्याएं उन्हें टालने से नहीं बल्कि उनका समाधान खोजने से समाप्त होती हैं और उनकी सरकार ने देश में वर्षों से लंबित परियोजनाओं को इसी सिद्धांत पर चलते हुए पूरा किया है।

    श्री मोदी ने सोमवार को राजधानी के लुटियन जोन में विशंभर दत्त मार्ग पर सांसदों के लिए नए बहुमजिला आवासों का लोकार्पण करते हुए कहा, “ दशकों से चली आ रही समस्याएं, टालने से नहीं, उनका समाधान खोजने से समाप्त होती हैं। सिर्फ सांसदों के निवास ही नहीं, बल्कि यहां दिल्ली में ऐसे अनेकों प्रोजेक्ट्स थे, जो कई-कई बरसों से अधूरे थे।” इस परिसर में आठ पुराने बंगलों को तोड़कर सांसदों के लिए 76 नए बहुमजिला आवास बनाए गए हैं। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने दृढ़ दृष्टिकोण के साथ कई परियोजनाओं का निर्माण समय से पहले पूरा किया है। उन्होंने कहां की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के कार्यकाल में जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इसी सरकार में हुआ। इसी तरह केंद्रीय सूचना आयोग और देश के वीर शहीदों की स्मृति में इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी इसी सरकार ने बनवाया।

    उन्होंने कहा,“ हमारे देश में हजारों पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना जीवन दिया है। उनकी याद में भी नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण इसी सरकार में हुआ।”

    श्री मोदी ने कोरोना महामारी के प्रकोप के बावजूद मानसून सत्र में दोनों सदनों में महत्वपूर्ण और अच्छे कामकाज के लिए पक्ष और विपक्ष के नेताओं तथा सभी दलों की संसद के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। विशेष रुप से लोकसभा अध्यक्ष के कामकाज की शैली की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की उन्हें विश्वास है की इन आवासों के निर्माण में किसी तरह की कमी नहीं रखी गई होगी।

    उन्होंने कहा, “ संसद के कामकाज में सभी सांसदों ने काम और प्रक्रिया दोनों का ही ध्यान रखा है। हमारी लोकसभा और राज्यसभा, दोनों के ही सांसदों ने इस दिशा में एक नई ऊंचाई हासिल की है।”

    सोलहवीं, 17वीं और 18वीं लोकसभाओं को कामकाज के लिहाज से देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य पूरे किये गये हैं और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी किये जायेंगे।

    उन्होंने कहा , “ सामान्य तौर पर ये कहा जाता है कि युवाओं के लिए 16-17-18 साल की उम्र, जब वो दसवीं और बारहवीं में होते हैं, बहुत महत्वपूर्ण होती है। अभी 2019 के चुनाव के साथ ही हमने 16वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा किया है। ये समय देश की प्रगति के लिए, देश के विकास के लिए बहुत ही ऐतिहासिक रहा है। 2019 के बाद से 17वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हुआ है। इस दौरान देश ने जैसे निर्णय लिए हैं, उससे ये लोकसभा अभी ही इतिहास में दर्ज हो गई है। इसके बाद 18वीं लोकसभा होगी। मुझे विश्वास है, अगली लोकसभा भी देश को नए दशक में आगे ले जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाल का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को
    Next Article राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, चीनी रणनीति की हकीकत पर पर्दा डालना संभव नहीं

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.