राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झारखंडी जोहार, देवघर से शुरू होगा तीन दिवसीय दौरा

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे की शुरुआत बुधवार की सुबह देवघर से करने जा रही है। सबसे पहले वह द्वादश ज्योतिर्लिंगो में से एक बाबा बैजनाथ का दर्शन पूजन करेंगी और फिर रांची के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की चौथी महिला राष्ट्रपति होंगी, जो बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने आ रही है। इससे पूर्व देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद पद पर रहते हुए बाबा बैजनाथ की पूजा अर्चना कर चुके हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति करीब 2 घंटे 25 मिनट देवघर में रुकेंगी। उनका 50 मिनट का समय बाबा मंदिर में गुजरेगा।

22 जून 2022 को राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद झारखंड में उनका दूसरा दौरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर रांची पुलिस 24 से 26 मई तक हाई अलर्ट पर रहेगी। देवघर, रांची और खूंटी के बाद राष्ट्रपति रांची में राजभवन में रहेंगी। राष्ट्रपति रांची में हाईकोर्ट के नए भवन के उद्घाटन समारोह और नामकुम स्थित आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इन जगहों पर भी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने रांची पुलिस को ढाई हजार अतिरिक्त बल दिए हैं। एयरपोर्ट से लेकर हर मार्ग में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त बल की तैनाती की गयी है।

 

राष्ट्रपति का तीन दिन का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है

24 मई का कार्यक्रम

 

सुबह 8.55 बजे देवघर एयरपोर्ट पर आगमन

 

[9.30 से 10.10 बजे- बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना 11.20 बजे देवघर से रांची के लिए प्रस्थान

 

12.00 बजे रांची एयरपोर्ट पर आगमन

 

12.10 बजे- बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा स्मारक स्थल के लिए प्रस्थान

 

12.20 बजे- बिरसा चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण

 

12.30 बजे- अल्बर्ट एक्का चौक के लिए प्रस्थान 12.40 से 12.50 बजे- अल्बर्ट एक्का चौक पर माल्यार्पण 13.10 बजे राजभवन आगमन

 

4.40 बजे- झारखंड हाइकोर्ट के लिए प्रस्थान

 

5 से 6 बजे झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन

 

6.10 बजे- राजभवन आगमन

 

25 मई के कार्यक्रम

 

8.45 बजे राजभवन से हेलीपैड के लिए प्रस्थान

 

9.10 बजे- खूंटी के लिए प्रस्थान 9.30 बजे- बिस्सा कॉलेज खूंटी में आयोजित कार्यक्रम

 

12.45 बजे राजभवन आगमन

 

3.30 बजे- ट्रिपल आइटी का दीक्षांत समारोह 5.20 बजे- राजभवन आगमन

 

26 मई के कार्यक्रम

 

10.45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान 11.10 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान