Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीरिया की राजधानी दमिश्क पर विद्रोहियों का कब्जा, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति बशर अल असद
    जोहार ब्रेकिंग

    सीरिया की राजधानी दमिश्क पर विद्रोहियों का कब्जा, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति बशर अल असद

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दमिश्क :  सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद कथित तौर पर दमिश्क छोड़कर भाग गए हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दो सीनियर मिलिट्री अधिकारियों के हवाले से बताया कि बशर अल असद एक विमान में सवार होकर भागे हैं. उनके भागने की खबर तब आई है जब विद्रोही बलों ने दावा किया है कि उन्होंने राजधानी दमिश्क में घुसना शुरू कर दिया है और उनका मुकाबला करने के लिए यहां सीरिया की सेना मौजूद नहीं है. यह ईरान और हिजबुल्लाह के लिए बड़ा झटका है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दमिश्क के एक मुख्य चौराहे पर हजारों लोग जमा हैं. कई लोग पैदल तो कई लोग कारों से भी आ रहे हैं.

    आजादी के नारे लगा रही भीड़

    भीड़ आजादी के नारे लगा रही है. विद्रोहियों ने एक बयान जारी करते हुए कहा , ‘हम सीरियाई लोगों के साथ सेडनाया जेल में हमारे कैदियों को मुक्त करने और उनकी जंजीरों को तेड़ने की घोषणा करते हैं. अन्याय के युग की समाप्ति हो गई है.’ सेडनाया दमिश्क के बाहरी इलाके में एक बड़ी सैन्य जेल है जहां सीरियाई सरकार ने हजारों लोगों को हिरासत में लिया था. सेडनाया जेल अपनी कठोर परिस्थितियों और मानवाधिकारों के हनन के लिए कुख्यात है. लंबे समय से यह असद की सरकार के दमन का प्रतीक रही है.

    विद्रोहियों के कब्जे से पहले उड़ा विमान

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया एयर के एक विमान ने दमिश्क हवाई अड्डे से लगभग उसी समय उड़ान भरी जब राजधानी पर विद्रोहियों की ओर से कब्जे की जानकारी मिली थी. विमान शुरू में सीरिया के तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था, जो असद का गढ़ है. लेकिन फिर अचानक यू-टर्न लिया और नक्शे से गायब हो गया. विमान में कौन सवार था, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है.

    Also Read: पांच बेटियों के बीसीसीएलकर्मी पिता ने ट्रेन से कटकर गंवाई जान, पड़ोसी बोले-कर्ज को लेकर थे परेशान

    Iran and Hezbollah major blow to Bashar al-Assad rebels at crossroads rebels entered Damascus Sednaya prison shouting slogans of freedom Syria Syrian President fled the country आजादी के लगा रहे नारे ईरान व हिजबुल्लाह को बड़ा झटका चौराहे पर विद्रोही दमिश्क में दाखिल हुए विद्रोही बशर अल असद सीरिया सीरिया के राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे सेडनाया जेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच बेटियों के बीसीसीएलकर्मी पिता ने ट्रेन से कटकर गंवाई जान, पड़ोसी बोले-कर्ज को लेकर थे परेशान
    Next Article बाजार में केला बेचकर घर लौट रहा था 60 साल का बुजुर्ग, हादसे में चली गई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.