Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज : पंचायत चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग की तैयारी अंतिम चरण में, डीसी ने पोलिंग पार्टियों को किया रवाना
    झारखंड

    साहिबगंज : पंचायत चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग की तैयारी अंतिम चरण में, डीसी ने पोलिंग पार्टियों को किया रवाना

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज:  पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस लाइन मैदान से पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त रामनिवास यादव पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा की उपस्थिति में रवाना किया गया. पंचायत चुनाव में तृतीत चरण के लिए जिला के तीन प्रखंडों में 24 मई को मतदान होंगे. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 848 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को वोट डाले जाएंगे. तृतीय चरण में मंडरो, तालझारी और उधवा प्रखंड में वोटिंग होगी. जिसके लिए कुल 655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिमसें मंडरो प्रखंड में समान्य मतदान केंद्रों की संख्या 111, संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 33, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 100 है.

    तालझारी प्रखंड में सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 50, संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 60, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 36 है. उधवा प्रखंड में सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 214 संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 128 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 111 है. तीसरे चरण के निर्वाचन में मंडरो प्रखंड में 150 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 165 पोलिंग पार्टियां बनाई गयी हैं. 660 मतदान कर्मियों को निर्वाचन कार्य में लगाया जाएगा. उसी प्रकार तालझारी में 152 बूथ जिस पर 167 पोलिंग पार्टियां एवं 668 कर्मियों को निर्वाचन कार्य में लगाया जाएगा. उधवा प्रखंड में 352 बूथ 388 पोलिंग पार्टियां एवं 1551 मतदानकर्मी कार्य करेंगे.

    इस प्रकार कुल 655 बूथ में, 720 पोलिंग पार्टियां एवं 2880 कर्मी निर्वाचन कार्य में कार्यरत होंगे. तीसरे चरण के मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों व चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कहा कि सभी आयोग की गाइडलाइन का पालन करें. साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, गर्मी की वजह से डिहाईड्रेशन के शिकार होने से खुद को बचाएं. उन्होंने कहा कि अपने पोलिंग पार्टियों के साथ आप सभी अपने-अपने मतदान केंद्रों में शाम तक निश्चित रूप से पहुंच जाएं.

    बंद करने तथा मतदान बाद सामग्री वापस जमा करवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के कार्याे एवं धातु से अवगत कराया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की सुविधा हेतु सभी कलस्टरों व बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं के साथ चिकित्सा की व्यवस्था भी उपलब्ध करा दी गयी है. 

    उपायुक्त ने बताया कि चुनाव को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिनुक्त किया गया जो समय-समय पर आप सभी को फोन कर चुनाव गतिविधियों की जानकारी लेंगे. इसके अलावा उन्होंने चुनाव कार्य प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यहां से बैलेट बॉक्स को लेकर निकलने के बाद आप सभी रास्ते में बिना वजह के ना रुके प्रयास करे कि गंतव्य स्थान पर पहुच कर ही रुके.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े छिनतई की, ढाई लाख छीनकर फरार
    Next Article झारखंड का एक ऐसा जिला है जामताड़ा, जहां का एक ‘हैलो’ लोगों को मिनटों में बना देता है कंगाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.