Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निजी अस्पताल में प्रसूता की मौ’त, लापरवाही के आरोप में परिजनों ने किया हंगामा
    झारखंड

    निजी अस्पताल में प्रसूता की मौ’त, लापरवाही के आरोप में परिजनों ने किया हंगामा

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2025Updated:November 4, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लापरवाही
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हीरक रोड स्थित अवनित हेल्थ केयर अस्पताल में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद एक प्रसूता की रास्ते में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गीता देवी के तौर पर की गई है। उन्हें 26 अक्टूबर को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन घर लौटते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल को सील करने, दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

    मंगलवार को बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। CO ने बताया कि अस्पताल और घटना की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मुआवजे के लिए अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की जाएगी।

    मृतका के भाई रोहित महतो ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद गीता देवी की सांस तेज चल रही थी और हालत गंभीर थी, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह ठीक हुए बिना ही डिस्चार्ज कर दिया, जिसके कारण रास्ते में उनकी मौत हो गई। CO गिरजानंद किस्कू ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

    सब-इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार रात से ही लोग हंगामा कर रहे हैं और पुलिस बल मौके पर तैनात है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    Also Read : समस्तीपुर की रैली में योगी आदित्यनाथ का ऐलान — अगर बिहार में NDA की सरकार बनी तो…

    causing inconvenience to the public Dhanbad: Pregnant woman dies due to negligence of private hospital family members create ruckus Gumla Sadar Hospital's blood bank is closed गुमला सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद जनता को हो रही परेशानी धनबाद : निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत परिजनों ने किया हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर की रैली में योगी आदित्यनाथ का ऐलान — अगर बिहार में NDA की सरकार बनी तो…
    Next Article घाटशिला में झामुमो ने जनता को ठगा, अब बदलाव की बयार : लंबोदर महतो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.