Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जेएमएम के प्रेस वार्ता पर प्रतुल का पलटवार, देश में इमरजेंसी लाने वाली कांग्रेस सत्ता भोग रही
    झारखंड

    जेएमएम के प्रेस वार्ता पर प्रतुल का पलटवार, देश में इमरजेंसी लाने वाली कांग्रेस सत्ता भोग रही

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में इमरजेंसी के जरिए तानाशाही लागू करने वाली कांग्रेस के साथ सत्ता भोग रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा को आज वर्तमान सरकार में तानाशाही दिख रही है. प्रतुल ने कहा इमरजेंसी देश का सबसे काला अध्याय था, जब सभी संवैधानिक अधिकारों को सस्पेंड कर दिया गया था. लोगों को मीसा कानून के तहत बिना बेल के जेल में वर्षों तक रखा गया था. इसी काले कानून की याद में होकर लालू प्रसाद ने अपनी बेटी का नाम मीसा रखा था. आज वह भी इस इंडी गठबंधन में हैं.

    इमरजेंसी के दौर में हुई नसबंदी को नहीं भुलाया जा सकता

    प्रतुल ने कहा यह इमरजेंसी का ही दौर था जब राज्य और न्यायालयों की शक्तियों को संविधान में संशोधन करके छीनने का प्रयास किया गया था. इसी इमरजेंसी के दौर में सर्वोच्च न्यायालय के तीन वरीय न्यायाधीशों को सुपर सीड करके चौथे को मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया था. कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा इमरजेंसी के नसबंदी के भी दौर को कैसे भूल सकती है जब कांग्रेस ने तानाशाही का क्रूरतम चेहरा दिखाया था. प्रतुल ने कहा कि आज कम से कम झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्वीकार किया कि कांग्रेस पार्टी तानाशाह प्रवृति की है.

    डिंपल यादव के निर्विरोध चुने जाने पर सब ख़ामोश थे, सूरत के परिणाम पर प्रश्न क्यों?

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सूरत से भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध क्या निर्वाचित हो गए तो विपक्ष ने भूचाल खड़ा कर दिया और चुनाव आयोग पर ही प्रश्न खड़ा कर दिया. प्रतुल ने कहा उस समय इन दलों के नैतिकता कहां गई थी जब 2012 में डिंपल यादव कन्नौज से निर्विरोध चुनी गई थी. उनके खिलाफ खड़े दो प्रत्याशियों ने अंतिम दिन नामांकन वापस ले लिया था. इसके अतिरिक्त देश में 44 बार लोकसभा में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं. इस बार पूर्वोत्तर राज्यों में भी अनेक स्थानों पर विधानसभा के चुनाव में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा रहे हैं. उस पर सब खामोश है. सिर्फ सूरत पर सिलेक्टिव एजेंडा खड़ा किया जा रहा है.

    500 वर्षों के बाद टेंट से बाहर निकले भगवान राम

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आज क्षत्रिय समाज के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है. क्षत्रिय समाज को अच्छे से स्मरण है कि 500 वर्षों तक रघुवंश के गौरव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को टेंट से बाहर निकाल कर भव्य मंदिर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने ही स्थापित कराया. कांग्रेस ने तो इस मंदिर के निर्माण का विरोध किया था. इसके अतिरिक्त आज तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के किसी भी बड़े सम्मेलन में झारखंड के अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव या बिहार के बाबू कुंवर सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की गई. बस चुनाव देखकर वोट बैंक की राजनीति के कारण इन्हें क्षत्रिय याद आ गए.

    कांग्रेस जेएमएम जोहार लाइव झारखंड प्रतुल शाहदेव भाजपा रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि,  रैपिड रिस्पांस टीम का गठन, खरीद बिक्री पर रोक
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 25 April 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.