प्रशांत आनंद बने रांची एनआईए ब्रांच के नए एसपी, स्टडी लिव से लौटे एसपी अखिलेश वारियर

रांची। एनआईए(राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) रांची ब्रांच के एसपी प्रशांत आनंद को बनाया गया है। प्रशांत आनंद को डॉ शैलेन्द्र मिश्रा की जगह नियुक्त किया गया है। प्रशांत आनंद झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईपीएस है।

इससे पूर्व वह एसटीएफ में एसपी रह चुके है। फिर वह एनआईए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। जिसके बाद प्रशांत आनंद को रांची ब्रांच के एसपी पद पर नियुक्त किया गया है।
इधर, झारखंड कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अखिलेश वारियर स्टडी लीव से लौट आए हैं। दो सालों के स्टडी लीव से लौटने के बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय में एसपी ऑपरेशन नक्सल के पद पर योगदान दे दिया है। लीव के पूर्व से उनकी प्रतिनियुक्ति इसी पद पर थी।