Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 2:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में शुरू हुआ ‘प्रहरी’ अभियान, अड्डेबाजी से नशे के कारोबार तक पुलिस की पैनी नजर
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में शुरू हुआ ‘प्रहरी’ अभियान, अड्डेबाजी से नशे के कारोबार तक पुलिस की पैनी नजर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रामगढ़ पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। गुरुवार 14 मई 2026 को रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत ने ‘प्रहरी’ अभियान की शुरुआत की। इस पहल का मकसद सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना भी है। अब जिले में पुलिस की मौजूदगी पहले से ज्यादा नजर आएगी। सड़कों पर पैदल गश्ती होगी, अड्डेबाजी करने वालों पर कार्रवाई होगी और जगह-जगह एंटी क्राइम चेकिंग भी चलेगी।

    तीन हिस्सों में काम करेगा ‘प्रहरी’ अभियान

    रामगढ़ एसपी ने इस अभियान को तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें पैदल गश्ती, अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान और एंटी क्राइम चेकिंग शामिल है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान पूरे जिले में तय प्लान के तहत चलाया जाएगा।

    अब हफ्ते में दो दिन सड़कों पर पैदल उतरेगी पुलिस

    ‘प्रहरी’ अभियान के तहत जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी और जवान हफ्ते में कम से कम दो दिन पैदल गश्ती करेंगे। इसका मकसद सिर्फ गश्त करना नहीं, बल्कि उन जगहों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना है जहां अक्सर छेड़छाड़, अड्डेबाजी, ट्रैफिक जाम, अवैध पार्किंग और भीड़भाड़ की समस्या रहती है। पुलिस ने ऐसे 76 संवेदनशील रूट चिह्नित किए हैं, जहां यह पैदल गश्ती होगी। इनमें बाजार, स्कूल-कॉलेज के आसपास के इलाके, भीड़भाड़ वाले स्थान और वे जगहें शामिल हैं जहां से लोगों की शिकायतें मिलती रही हैं। एसपी ऑफिस की ओर से हर महीने इन रूट्स का चार्ट जारी किया जाएगा ताकि गश्ती व्यवस्थित तरीके से हो सके। जरूरत पड़ने पर नगर परिषद, छावनी परिषद और दूसरे विभागों का सहयोग भी लिया जाएगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक भी खुद मैदान में उतरकर इस अभियान की निगरानी करेंगे।

    अड्डेबाजों और नशे के कारोबार पर रहेगा फोकस

    रामगढ़ पुलिस ने जिले में 114 ऐसे स्थानों की पहचान की है, जहां अड्डेबाजी, नशे का सेवन या खरीद-बिक्री जैसी गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं। इन जगहों को पांच अलग-अलग क्लस्टर में बांटा गया है। हर क्लस्टर में छापेमारी के लिए अलग टीम बनाई गई है। इन टीमों में थाना पुलिस, गश्ती दल, पीसीआर और पैंथर मोबाइल की टीम शामिल रहेगी। पुलिस का साफ कहना है कि अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो उनका नाम गुंडा पंजी में भी दर्ज किया जाएगा। अगर किसी इलाके में अड्डेबाजी की सूचना है तो आम लोग सीधे रामगढ़ पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 9262998529 पर जानकारी दे सकते हैं।

    दिन में तीन बार होगी एंटी क्राइम चेकिंग

    अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने बड़ा प्लान बनाया है। जिले में 69 जगहों को एंटी क्राइम चेकिंग के लिए चिह्नित किया गया है। इन्हें A, B और C प्लान में बांटा गया है। इन जगहों पर बाइकर्स, रैश ड्राइविंग, संदिग्ध गतिविधियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक के आदेश के मुताबिक दिन में कम से कम तीन बार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस चेकिंग में थाना पुलिस, पीसीआर, गश्ती दल और पैंथर मोबाइल की टीम शामिल रहेगी।

    जनता का सहयोग जरूरी

    रामगढ़ पुएसपी का कहना है कि ‘प्रहरी’ सिर्फ पुलिस का अभियान नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने इलाके की समस्याओं, अड्डेबाजी या सुरक्षा से जुड़ी जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9262998529 पर साझा करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

    Also Read : धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    'Prahari' Campaign Launched in Ramgarh: Police Keep a Sharp Watch on Drug Trafficking and Loitering Hotspots. ‘Prahari’ Campaign Launched in Ramgarh: Police Now Keep a Sharp Watch on Every Street and Intersection अड्डेबाजी से नशे के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर अब हर गली-चौराहे पर पुलिस की पैनी नजर रामगढ़ में शुरू हुआ ‘प्रहरी’ अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को एक साथ मिल सकती है दो महीने की किस्त, आवंटित हुआ फंड
    Next Article होटवार जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पत्नी निसात आलम ने किया स्वागत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पत्नी निसात आलम ने किया स्वागत

    May 14, 2026
    झारखंड

    मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को एक साथ मिल सकती है दो महीने की किस्त, आवंटित हुआ फंड

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    May 14, 2026
    Latest Posts

    होटवार जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पत्नी निसात आलम ने किया स्वागत

    May 14, 2026

    रामगढ़ में शुरू हुआ ‘प्रहरी’ अभियान, अड्डेबाजी से नशे के कारोबार तक पुलिस की पैनी नजर

    May 14, 2026

    मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को एक साथ मिल सकती है दो महीने की किस्त, आवंटित हुआ फंड

    May 14, 2026

    धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    May 14, 2026

    धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.