प्रभात रंजन बरवार बने रांची सदर के नए डीएसपी समेत 11 का तबादला

Jiharlive Team

रांची। झारखंड सरकार ने राज्यभर में पदस्थापित 11 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह विभाग ने जारी कर दी है। प्रभात रंजन बरवार को रांची सदर क्षेत्र का नया जिम्मा सौंपा गया है। इससे पूर्व वह विशेष शाखा में पदस्थापित थे। वहीं, सदर डीएसपी डीके पांडेय को तबादला करते हुए विशेष शाखा रांची में तबादला किया गया है।

कौन-कौन डीएसपी का कहां हुआ तबादला

मनीष चंद्र लाल डीएसपी एसटीएफ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया।

राजेश कुमार डीएसपी विशेष शाखा जामताड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक धनबाद ट्रैफिक डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।

पूनम मिंज को डीएसपी जैप- 1 रांची डीएसपी के पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक ट्रैफिक डीएसपी बोकारो बनाया गया।

संजय कुमार डीएसपी बेड़ो रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी मुख्यालय साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया।

आमोद नारायण सिंह डीएसपी आईआरबी 5 गुमला को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी सारठ के पद पर पदस्थापित किया गया।

पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत प्रवीण कुमार सिंह को डीएसपी मुख्यालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।

अजीत कुमार डीएसपी नगर उंटारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी बालूमाथ के पद पर पदस्थापित किया गया।

सतीश चंद्र झा डीएसपी मुख्यालय बोकारो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बीएसपी बेरमो के पद पर पदस्थापित किया गया।

रजत मानिक बाखला डीएसपी विशेष शाखा रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी बेड़ो के पद पर पदस्थापित किया गया।

प्रभात रंजन बरवार डीएसपी विशेष शाखा रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी रांची सदर के पद पर पदस्थापित किया गया।

दीपक कुमार पांडे डीएसपी सदर रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी विशेष शाखा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।