Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»भारत ने बंद की अमेरिका के लिए डाक सेवा, ट्रंप की टैरिफ के खिलाफ विभाग का बड़ा फैसला
    Uncategorized

    भारत ने बंद की अमेरिका के लिए डाक सेवा, ट्रंप की टैरिफ के खिलाफ विभाग का बड़ा फैसला

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका के नए टैरिफ नियमों और कार्यकारी आदेश के चलते भारत से अमेरिका भेजी जाने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। डाक विभाग ने यह फैसला 30 जुलाई 2025 को अमेरिकी प्रशासन द्वारा जारी आदेश संख्या 14324 और प्रस्तावित 50% सीमा शुल्क के बाद लिया है। नया नियम 25 अगस्त 2025 से लागू हो रहा है।

    क्या है नया नियम?

    अब भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सभी डाक आइटम अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (IEEPA) के तहत आएंगे और उन पर शुल्क लगेगा। हालांकि, 100 डॉलर तक के उपहार और दस्तावेज़ शुल्क से मुक्त रहेंगे।

    एयरलाइनों ने रोकी डाक खेप

    अमेरिकी कस्टम विभाग (CBP) और यूएस पोस्टल सर्विस (USPS) की ओर से पूरी प्रक्रिया स्पष्ट न होने की वजह से एयरलाइनों ने अमेरिका जाने वाले डाक पार्सल लेना बंद कर दिया है। इससे डाक सेवा अस्थायी रूप से बाधित हो गई है।

    ग्राहकों के लिए क्या जरूरी?

    • अभी अमेरिका के लिए कोई नई डाक बुकिंग न करें।

    • पहले से की गई बुकिंग के पैसे वापस लिए जा सकते हैं।

    • केवल 100 डॉलर तक के गिफ्ट और डॉक्यूमेंट भेजे जा सकते हैं।

    • डाक विभाग की वेबसाइट या निकटतम डाकघर से अपडेट लेते रहें।

    डाक विभाग ने क्या कहा?

    विभाग ने कहा कि यह कदम ग्राहकों को नुकसान से बचाने और सेवाओं को व्यवस्थित करने के लिए उठाया गया है। अमेरिकी एजेंसियों से बातचीत जारी है और जल्द ही सेवाएं बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

    Also Read : हिज्बुल मुजाहिदीन का स्लीपर सेल अल्ताफ हुसैन वागे गिरफ्तार

    $100 limit shipping 50% tariff USA CBP document shipping Executive Order 14324 gift parcel limit IEEPA India Post India to USA shipping Indian government decision Indian postal news international logistics international mail international shipping rules mail service update mail to USA postal refund India postal services India postal tariff Trump administration US customs US mail suspension USA import rules USA postal ban USPS
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिज्बुल मुजाहिदीन का स्लीपर सेल अल्ताफ हुसैन वागे गिरफ्तार
    Next Article सरकार सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर : दीपक बिरूआ

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.