Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 12:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार
    जमशेदपुर

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: पानी पिलाना भारी पड़ गया, कदमा थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में दिनदहाड़े एक अज्ञात शातिर ने खुद को पुराने दोस्त का परिचित बताकर महिला को झांसे में लिया और मौका मिलते ही करीब 8 लाख रुपये के सोने के गहने और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस की सक्रियता और विशेष टीम के गठन से आरोपी को गिरिडीह से दबोच लिया गया।

    पीड़ित प्रशांत डिंडा ने 6 जून को थाना में शिकायत दी कि जब वह ऑफिस में थे तभी दोपहर 12:30 से 1 बजे के बीच एक अनजान व्यक्ति ने घर में घुसकर खुद को उनका पुराना दोस्त बताकर विश्वास जमाया और पानी पीने के बहाने अंदर आया। कुछ ही देर में वह महिला को बातचीत में उलझाकर घर से गहनों और जरूरी कागजातों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष छापामार टीम का गठन हुआ। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान की जयंत कुमार जयसवाल (उम्र 51 वर्ष), निवासी शिवम् अपार्टमेंट, रघुनाथपुर रोड, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल)।

    कोलकाता से लेकर झारखंड के कई जिलों में तलाश के बाद आखिरकार आरोपी को गिरिडीह से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह पिछले 5 वर्षों से जमशेदपुर, राउरकेला जैसे औद्योगिक शहरों में ऐसे ही अपराध करता रहा है। वह दोपहर के समय घर में अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था खुद को पति का मित्र बताकर झूठी कहानियां गढ़ता और मौका मिलते ही जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाता।

    आरोपी ने यह भी बताया कि वह ठगी के पैसों से आईपीएल सट्टेबाजी करता और उसी से अपनी जीवनशैली चलाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस ठगी के नेटवर्क में और लोग भी शामिल हैं।

    Also read: लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    Arrest criminal network Fake Friend Giridih gold jewellery IPL Betting Jamshedpur crime police investigation theft West Bengal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास
    Next Article राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.