Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कला पर आधारित होगा मतदान केंद्र, डीसी ने दी जानकारी
    झारखंड

    कला पर आधारित होगा मतदान केंद्र, डीसी ने दी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2024Updated:March 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉ विमल कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों व प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की.

    455 भवनों में 852 मतदान केंद्र

    इस दौरान सभी को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. मौके पर उनके द्वारा 14 लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ जिले में 22 बड़कागांव, 23 रामगढ़ एवं 24 मांडू विधानसभा अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की जानकारी दी गयी. उपायुक्त द्वारा बताया गया कि लोकसभा आम निर्वाचन के तहत रामगढ़ जिले के कुल 455 भवनों में 852 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वहीं इस बार के निर्वाचन में कुल 728632 मतदाता जिसमें 374759 पुरुष व 353852 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी.

    3 मई है नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि

    लोकसभा आम निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन हेतु 26 अप्रैल 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके उपरांत नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 3 मई 2024, स्क्रुटनी 4 मई 2024 एवं मतदान 20 मई 2024 को होगा. वहीं मतगणना 4 जून 2024 को होगी.

    रामगढ़ निर्वाचन के लिए पूरे तरीके से तैयार :डीसी 

    प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त के द्वारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी गयी कि 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त हजारीबाग होंगी. वहीं 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ एवं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता सहायक निर्वाचन पदाधिकारी होंगे. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन रामगढ़ निर्वाचन के लिए पूरे तरीके से तैयार है. वहीं उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्वाचन सम्बंधित कार्य किए जा रहे है.

    आदर्श आचार्य संहिता का सख्ती से होगा पालन 

    प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त के द्वारा आदर्श आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों की भी जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई. एमसीएमसी कोषांग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को पेड न्यूज मॉनिटरिंग, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग आदि के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. वहीं उन्होंने आदर्श आचार्य संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए रामगढ़ जिले में कुल 37 मतदान केन्द्रों पर पर्दानशी मतदान केन्द्रों के रूप में चयनित किया गया है वहीं जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों को पर्यटन अथवा कला से संबंधित विभिन्न थीमों के आधार पर मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा.

    ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी ने की बैठक, आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

    आज की खबर उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉ विपुल कुमार भारत निर्वाचन आयोग मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, डीसी व एसपी ने की मतदान की अपील  
    Next Article मुंबई के धारावी में खत्म हुई राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, प्रियंका गांधी हुई शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.