Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सदन में गरमाई राजनीति सड़कों पर नजर आई, भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
    झारखंड

    सदन में गरमाई राजनीति सड़कों पर नजर आई, भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में स्थानीय सुभाष चौक में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा विगत कल राज्य की जनता और बेरोजगारों की समस्याओं को विधानसभा में जनता की आवाज बनकर भाजपा के विधायकों ने उठाया. मुद्दा उठाए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारों पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभागार में बिजली काट दी, पानी बंद कर दिया, मार्शल द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. साथ ही आज असम के मुख्यमंत्री को पाकुड़ के गोपीनाथपुर जाने के क्रम में क्षेत्र भ्रमण की अनुमति नही देना, इस निकम्मी सरकार की तानाशाही रवैया को दिखाता है. सुमित शरण ने कहा कि हेमंत सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है. इस सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों से किये गए वादे को पूरा करने में विफल रही. भाजपा नेता सुनील हांसदा ने कहा कि वर्तमान सरकार संविदा कर्मियों को उनके कार्य से मुक्त कर बेरोजगार किया जा रहा है. पिछले दिनों सहायक पुलिस कर्मियों पर हेमंत सरकार द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए लाठियां बरसाई गयी. इस सरकार के गठन के फलस्वरूप ही पूरे प्रदेश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस रही है. आये दिन अखबारों की सुर्खियों में हमे महिलाओं से दुष्कर्म व हत्या की खबरे देखने को मिलती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीति और नियत दोनों में खोट है. यह सरकार सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति पर उतर आई है. वर्तमान सरकार का विकास व जनहित से कोई लेना देना नहीं है. यह सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का विकास करने में लगी हुई है. इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, मितेश साह, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता,संतन मिश्रा, मोहन शर्मा, चंडी चरण दे, दुबराज मंडल, आभा आर्या समेत अन्य मौजूद थे.

    दहन पुतला भाजपा सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी छात्रों की पिटाई निंदनीय, राज्यपाल व डीजीपी से करेंगे वार्ता: हिमंत बिस्वा सरमा
    Next Article तीन जिले में हुए ज्वेलर्स दुकान लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी जंगल से गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026
    क्राइम

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    July 8, 2026
    Latest Posts

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026

    दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    July 8, 2026

    सोलर हाई मास्ट लाइट से रोशन हुए बड़कागांव के गांव, अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली तस्वीर

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.