Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासी छात्रों की पिटाई निंदनीय, राज्यपाल व डीजीपी से करेंगे वार्ता: हिमंत बिस्वा सरमा
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी छात्रों की पिटाई निंदनीय, राज्यपाल व डीजीपी से करेंगे वार्ता: हिमंत बिस्वा सरमा

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: आदिवासी छात्रों की बेरहमी से पिटाई की घटना निंदनीय है. जिस तरीके से पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाई, वो देश के किसी भी प्रदेश में अब तक नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मेरी तीन मांगें हैं. पहले छात्रों के खिलाफ जो केस दर्ज किया गया है, उसे वापस लिया जाए. दूसरा घायल छात्रों का सही से इलाज कराया जाए और तीसरा दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करें. यह बातें गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने केकेएम कॉलेज के आदिवासी हॉस्टल में कही. वह पुलिस एवं आदिवासी छात्रों के बीच उत्पन्न विवाद में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली. इसके बाद छात्रों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने मामले पर झारखंड के राज्यपाल व डीजीपी से वार्ता करने का भी भरोसा दिया. केंद्र सरकार को भी मामले से अवगत कराने की बात कही. इससे पहले श्री सरमा महेशपुर के गायबथान गांव पहुंचे. जहां उन्होंने हाल ही में जमीन विवाद में घायल आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की. इधर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का हवाला देकर गोपीनाथपुर दौरे पर रोक लगा दी गई. जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरने का प्रयास किया. कहा कि जिस राज्य में एक मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं मिल सकता, वहां की जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा.

    असम दौरा पाकुड़ सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईजी पहुंचे बेरमो अनुमंडल ऑफिस, बोले-जल्द खत्म होंगे नक्सली
    Next Article सदन में गरमाई राजनीति सड़कों पर नजर आई, भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा : जिला मुख्यायल से बाहर निकल तत्काल राहत का पर्याय कैसे बन रहा जनता दरबार

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    Latest Posts

    सिमडेगा : जिला मुख्यायल से बाहर निकल तत्काल राहत का पर्याय कैसे बन रहा जनता दरबार

    July 3, 2026

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.