Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में नेताओं पर 42.5 लाख बकाया, यूनियन नेता ने दो क्वार्टर तोड़कर बनाया भवन
    झारखंड

    बोकारो में नेताओं पर 42.5 लाख बकाया, यूनियन नेता ने दो क्वार्टर तोड़कर बनाया भवन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 20, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बकाया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो में बीएसएल प्रबंधन की बकाया वसूली कार्रवाई को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ जहां आम लीजधारकों और प्लॉट मालिकों को नोटिस देकर सख्ती की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ यूनियन से जुड़े आवासों पर लाखों का बकाया होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

    15 आवासों पर लाखों का बकाया

    सूत्रों के मुताबिक, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन से जुड़े और यूनियन नेता वीरेंद्र नाथ चौबे से संबंधित करीब 15 आवासों पर पानी, बिजली और किराया मद में लगभग 42.5 लाख रुपये बकाया हैं। इसके बावजूद न तो वसूली की प्रक्रिया तेज हुई है और न ही आवास खाली कराने की कोई ठोस पहल नजर आ रही है।

    क्वार्टर तोड़कर बना दिया भवन

    आरोप है कि यूनियन नेता ने बीएसएल के दो क्वार्टरों को तोड़कर एक बड़ा भवन बना लिया है। आम तौर पर जहां छोटे बदलाव पर भी बीएसएल की सिक्योरिटी तुरंत कार्रवाई करती है, वहीं इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

    दोहरे रवैये का आरोप

    बीएकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार ने आरोप लगाया कि बीएसएल प्रबंधन आम कर्मचारियों पर सख्ती करता है, लेकिन प्रभावशाली नेताओं के मामले में नरमी बरतता है। उन्होंने इसे प्रबंधन का दोहरा रवैया बताया।

    क्या कहता है प्रबंधन

    वहीं बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान का कहना है कि जिनका भी किराया या बिजली बिल बकाया होता है, उन्हें रिमाइंडर दिया जाता है और जरूरत पड़ने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने कहा कि किसी विशेष मामले की जानकारी संबंधित विभाग ही दे सकता है।

    Also Read : गोड्डा रेल प्रोजेक्ट में बड़ा अपडेट, महगामा रूट पर पटरी बिछाने का काम शुरू

    Bokaro Steel Plant BSL News corruption allegation Double Standards electricity bill dues Government Quarters Housing Issue Jharkhand news Labour Union News Local News Jharkhand outstanding dues Rental Dues Union Leader Controversy Virendra Nath Chaubey Water Bill Dues
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-रूस रक्षा सहयोग को नई उड़ान: सैन्य रसद समझौते “RELOS” ने पकड़ी रफ्तार
    Next Article टाटानगर रेल नेटवर्क को मिलेगी मजबूती, पांड्रासाली-कांड्रा के बीच बनेंगी दो नई लाइनें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.