Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, विधायकों को एकजुट रखने की कवायद
    बिहार

    बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, विधायकों को एकजुट रखने की कवायद

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन और एनडीए दोनों ही अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजद के विधायक रविवार रात पटना के होटल पनाश में रुकेंगे। महागठबंधन के कई नेता भी यहां पहुंच रहे हैं।

    पांचवीं सीट पर फंसा है मामला

    सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण काफी दिलचस्प हो गया है। इसी वजह से महागठबंधन अपने विधायकों को एक जगह पर रखकर रणनीति बनाने में जुटा है। हालांकि जदयू ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विधायकों को नजरबंद किया जा रहा है।

    एनडीए में भी बैठकों का दौर जारी

    दूसरी तरफ एनडीए खेमे में भी लगातार बैठकें हो रही हैं। रविवार सुबह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर एनडीए नेताओं की अहम बैठक हुई। इसके अलावा मंत्री लेसी सिंह के घर जदयू विधायकों की बैठक हुई, जबकि स्टेट गेस्ट हाउस में भाजपा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए।

    विधायकों को कराई जा रही मॉक पोल की प्रैक्टिस

    फिलहाल एनडीए के विधायक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर जुट रहे हैं। यहां विधायकों को मॉक पोल की प्रैक्टिस कराई जा रही है, ताकि मतदान के दौरान कोई गलती न हो। बताया जा रहा है कि एनडीए के करीब 100 ऐसे विधायक हैं जिन्होंने पहले कभी राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं किया है। इसी वजह से उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए यह अभ्यास कराया जा रहा है।

    शाम को डिनर मीटिंग में बनेगी फाइनल रणनीति

    शाम चार बजे जदयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर एनडीए नेताओं और विधायकों के लिए डिनर मीटिंग रखी गई है। इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर अंतिम रणनीति पर चर्चा होगी और विधायकों को पार्टी लाइन पर वोट देने के निर्देश दिए जाएंगे।

    एनडीए का जीत का दावा

    बैठक के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि महागठबंधन भले ही अपनी जीत की बात कर रहा हो, लेकिन राज्यसभा चुनाव में जीत एनडीए की ही होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में है।

    पहले भी हो चुकी हैं कई बैठकें

    इससे पहले भी एनडीए की ओर से विधायकों के लिए कई बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। 14 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर और 12 मार्च को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भी डिनर मीटिंग रखी गई थी, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई थी।

    Also Read : रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा, एडवांस बुकिंग 40 करोड़ पार

    Bihar MLAs Bihar Politics Bihar Rajya Sabha Elections Bjp Election Strategy grand alliance Hotel Panache Patna Jdu Leshi Singh Mock Poll NDA Patna Political Buzz Rajya Sabha Elections Rjd Samrat Chaudhary Sanjay Jha Shravan Kumar Vijay Kumar Chaudhary एनडीए चुनावी रणनीति. जदयू पटना राजनीतिक हलचल बिहार राजनीति बिहार राज्यसभा चुनाव बिहार विधायक भाजपा महागठबंधन मॉक पोल राजद राज्यसभा चुनाव लेसी सिंह विजय कुमार चौधरी श्रवण कुमार संजय झा सम्राट चौधरी होटल पनाश पटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिलीज से पहले ही ‘Dhurandhar: The Revenge’ का जलवा, एडवांस बुकिंग 40 करोड़ पार
    Next Article PLFI के नाम पर जमीन कारोबारी से मांगी रंगदारी, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रैली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.