Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शादी में रिश्तेदार बनकर पहुंचे पुलिसवाले और धर दबोचा चार साल से फरार दु’ष्कर्म के आरोपी को
    झारखंड

    शादी में रिश्तेदार बनकर पहुंचे पुलिसवाले और धर दबोचा चार साल से फरार दु’ष्कर्म के आरोपी को

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2025Updated:June 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आरोपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू पुलिस ने एक फिल्मी स्टाइल में चार साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी दिलीप महतो को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां पुलिसकर्मी रिश्तेदार बनकर पहुंचे और फरार आरोपी को धर दबोचा।

    2021 का है मामला

    यह मामला 2021 का है, जब पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़िता को थाने जाने से रोका गया था और उसके परिवार पर हमला किया गया था। तमाम मुश्किलों के बावजूद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दिलीप महतो को मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित किया गया। हालांकि, घटना के बाद महतो फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

    मेहमानों के साथ घुलमिल गए पुलिस

    शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दिलीप महतो अपने साले की शादी में शामिल होने वाला है। इस जानकारी के आधार पर पाटन थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने चतुराई भरा प्लान बनाया। पुलिसकर्मी रिश्तेदार बनकर शादी समारोह में शामिल हुए, ढोल बजाया और मेहमानों के साथ घुलमिल गए। जैसे ही दिलीप महतो वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

    2017 में गया था जेल

    पाटन थाना प्रभारी लालजी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि, “दिलीप महतो चार साल से फरार था। हमें उसके शादी समारोह में मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमारी टीम रिश्तेदार बनकर वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। वह 2017 में भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद उसने गांव में एक और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जिसे पंचायत स्तर पर सुलझा लिया गया था। लेकिन 2021 में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद यह मामला सामने आया।

    आगे की जांच जारी

    इस गिरफ्तारी को पलामू पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी सूझबूझ और नवीन रणनीति का प्रदर्शन किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

    Also Read : सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, पिता ने स्क्रीनिंग रोकने की मांग की, भेजा लीगल नोटिस

    absconding accused crime Dileep Mahato filmy style four years absconding jharkhand Justice law and order palamu police action police arrest police operation rape accused undercover arrest Wedding Ceremony अपराध कानून व्यवस्था चार साल से फरार झारखंड दिलीप महतो दुष्कर्म आरोपी न्याय पलामू पुलिस ऑपरेशन पुलिस कार्रवाई पुलिस गिरफ्तारी फरार आरोपी फिल्मी स्टाइल भेष बदलकर गिरफ्तारी शादी समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेलमेट चेकिंग के नाम पर जमशेदपुर पुलिस की यह कैसी हरकत… (VIDEO)
    Next Article बिजली विभाग की लापरवाही! काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.