Jamtara : संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र सिन्हा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जामताड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले की अपराध स्थिति का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
मौके पर आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने कहा कि जामताड़ा पहले साइबर अपराध के लिए बदनाम था, लेकिन अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि अब साइबर अपराध का नेटवर्क देवघर, दुमका और साहिबगंज तक फैल चुका है, जिससे पुलिस के सामने चुनौती बढ़ी है। लेकिन तकनीक के सहारे पुलिस इस चुनौती से निपटने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि प्रतिबिंब एप और अन्य तकनीकी साधनों से लैस पुलिस अब अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। जामताड़ा में साइबर अपराध की दर में गिरावट आई है और पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
आईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बेहतर नेटवर्क तैयार करें, अपराधियों के खिलाफ ठोस रणनीति बनाएं और फरार अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजें। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपराध मुक्त समाज बनाने में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है।
इस मौके पर जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Also Read : थैले में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- डॉक्टर साहब इसी ने मुझे काटा है… देखें VIDEO
Also Read : जल्द ही लातेहार बन जाएगा पूरी तरह से उग्रवाद मुक्त जिला : SP
Also Read : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी
Also Read : थैले में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- डॉक्टर साहब इसी ने मुझे काटा है… देखें VIDEO
Also Read : दो दिन से लापता ICICI मैनेजर की ला’श कुएं में मिली
Also Read : बिना शराब पिए भी खराब हो सकता है आपका लिवर! तुरंत सुधार लें ये 4 आदतें