Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 2:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिस जवान और नगर परिषद अध्यक्ष भिड़े
    झारखंड

    हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिस जवान और नगर परिषद अध्यक्ष भिड़े

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा: जिले में नगर परिषद अध्यक्ष और पुलिस के बीच कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. हेलमेट और मास्क चेकिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई. पुलिस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है तो पुलिस ने भी नगर परिषद अध्यक्ष पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है.

    वाहन चेकिंग के दौरान विवाद

    दरअसल नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ गुड्डू मंडल रौतारा चौक से अपनी बाइक से गुजर रहे थे, वहां पर पुलिस कोविड गाइड लाइन के तहत मास्क और हेलमेट जांच कर रही थी. उनकी बाइक चला रहा युवक बिना हेलमेट के था जिसे देखते हुए पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक कर चाभी निकाल ली. इस बात से भड़के नगर परिषद अध्यक्ष से पुलिस की कहासुनी शुरू हो गई.

    पुलिस पर आरोप

    नगर परिषद अध्यक्ष ने पुलिस पर हेलमेट चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने वहां मौजूद एक महिला और उसके छोटे बच्चे का हवाला देते हुए बताया कि महिला बच्चे का इलाज कराने जा रही थी उसे भी चेकिंग के नाम पर रोक लिया गया है जो कि गलत है. इसके साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और एसपी वाइ एस रमेश से शिकायत की. दूसरी ओर पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी जनप्रतिनिधियों के सरकारी कार्य मे बाधा डालने और पुलिस के साथ अशोभनीय व्यवहार करने के लिये गिरफ्तारी की मांग की है.

    पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

    पुलिस मेंस एसोसिएशन के मुताबिक पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है. जनप्रतिनिधि सरकारी कार्य में बाधा डालते रहते हैं. एसोसिएशन ने इस तरह के व्यवहार के लिए गिरफ्तारी की मांग की है. ये कहा गया कि महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने इससे पूर्व महगामा और मेहरमा थाना में ऐसी ही हरकत की थी. खुद नगर परिषद अध्यक्ष गुड्डू मंडल भी एक माह पूर्व ऐसी ही घटना में हेलमेट नही होने के कारण एक हजार रुपया जुर्माना भर चुके हैं. आरोपों पर गुड्डू मंडल ने कहा कि अगर गलत है तो जुर्माना लगाइए चाभी निकालना और बदतमीजी करना गलत है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब माफिया ने पुलिस जवान को 200 मीटर तक स्‍कॉर्पियो से घसीटा, मौत
    Next Article भतीजी रुनू सोरेन की सगाई में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, पूरे परिवार के साथ अपने गांव नेमरा जाएंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी

    May 19, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026
    झारखंड

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026
    Latest Posts

    शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी

    May 19, 2026

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.