Simdega : सिमडेगा एसपी कार्यालय में गुरुवार को के सभागार में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने और निर्भीक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सिमडेगा एसएसपी एम. अर्शी सहित अन्य पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों ने भी भाग लिया।

शपथ ग्रहण के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी भय या प्रलोभन के धर्म, जाति, समुदाय, भाषा या अन्य किसी भी प्रभाव से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करेंगे। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे सशक्त माध्यम है और प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह मतदान में अवश्य भाग लें।
Also Read : देवघर में लापरवाही भारी, ट्रेन की टक्कर से ट्रक और बाइक चकनाचूर
Also Read : जमशेदपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी करेंगे उद्घाटन
Also Read : इंडिगो ने डीजीसीए को किया आश्वस्त, 10 फरवरी के बाद रद्द नहीं होंगी उड़ानें
Also Read : लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय मंच पर चमका पूर्वी चम्पारण,डीएम सौरभ जोरवाल को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित


