Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»13 साल की नाबालिग से एएसआई एक साल करता रहा दरिंदगी, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
    जोहार ब्रेकिंग

    13 साल की नाबालिग से एएसआई एक साल करता रहा दरिंदगी, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नाबालिग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पड़ोस में रहने वाली एक 13 साल की नाबालिग के साथ लगातार एक साल तक दरिंदगी और ब्लैकमेल करने वाले एएसआई नीरज खोसला की सजा का ऐलान कोर्ट ने कर दिया है। पोक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने गुरुवार को दोषी एएसआई को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसे न चुकाने पर एक साल की अतिरिक्त जेल होगी।

    कैसे क्या हुआ

    15 अगस्त 2022 की रात नाबालिग घर पर अकेली थी। उसी समय एएसआई नीरज खोसला ने उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान उसने वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर उसने पीड़िता के माता-पिता को जान से मारने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने अगस्त 2022 से 2023 तक लगातार बच्ची का शोषण किया।

    मामला कैसे सामने आया

    घटना तब उजागर हुई जब बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की। पूछताछ में पीड़िता ने पूरी कहानी बताई। पुलिस ने सबूत और गवाहों के आधार पर जांच पूरी की और अदालत ने आरोपी को दोषी पाकर सजा सुनाई।

    बिहार के मधुबनी का रहने वाला है अभियुक्त

    अभियुक्त बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 17 नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तारी के समय आरोपी पीसीआर 28 में तैनात था। झारखंड हाईकोर्ट ने भी उसे जमानत देने से इनकार किया था। महिला थाना में 14 नवंबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    Also Read : बाबूलाल पर विनोद पांडेय का तीखा हमला- भाजपा सरकारों में हो रहे असली शराब घोटालों पर चुप्पी तोड़ें

    13 साल की नाबालिग से दारोगा एक साल कर करता रहा दरिंदगी A police officer raped a 13-year-old girl for a year and the court sentenced him to 20 years in prison. कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस और CRPF का बड़ा वार…
    Next Article BREAKING : ACB ने नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.