Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोलकाता डिटेक्टिव ब्रांच की पुलिस ने जामताड़ा से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन से पुलिस के हत्थे चढ़े
    झारखंड

    कोलकाता डिटेक्टिव ब्रांच की पुलिस ने जामताड़ा से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन से पुलिस के हत्थे चढ़े

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: कोलकाता डिटेक्टिव ब्रांच की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से करीब साढ़े चार लाख की साइबर ठगी के मामले के दो शातिर को पकड़ा है. यह गिरफ्तारी साइबर अपराध के केंद्र में कुख्यात हो रहे करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटाड झुलुआ से हुई है. पकड़े गए साइबर अपराधियों का नाम प्रदुम मंडल और धनंजय मंडल बताया जा रहा है. आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड और मोबाइल की 3 सिम बरामद हुए हैं. इन आरोपियों के खिलाफ कोलकाता के ठाकुरपुर थाने में मामला दर्ज है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक कोलकाता के ठाकुरपुर थाने में डिटेक्टिव ब्रांच ने करीब चार लाख पचास हजार की साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है. कोलकाता डिटेक्टिव ब्रांच पुलिस के अनुसार अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर चार लाख पचास हजार रुपये ठग लिए थे. अनुसंधान के बाद पता चला कि इस वारदात को जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के साइबर अपराधियों ने अंजाम दिया है.

    इसके आधार पर पुलिस छापेमारी करने जामताड़ा पहुंची और लोकेशन के आधार पर आरोपियों को पकड़ा. हालांकि कोलकाता क्राइम ब्रांच की पुलिस ने इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. पुलिस के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधी शातिर हैं. इनका साइबर ठगी की वारदात का लंबा इतिहास है. इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले जामताड़ा साइबर थाने में दर्ज किए गए हैं. जिसमें ये जेल भी जा चुके हैं. बताया जाता है जेल से छूटने के बाद फिर से यह साइबर अपराधी साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे. कोलकाता ठाकुरपुर डिटेक्टिव ब्रांच की पुलिस ने पकड़े गए साइबर अपराधियों को जामताड़ा न्यायालय में पेश किया. यहां से ट्रांजिट रिमांड पर न्यायालय के आदेश के आलोक में अपने साथ कोलकाता ले गई.

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके के लोगों में दहशत का माहौल
    Next Article जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया में लगी आग, कई सामग्री जलकर खाक

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025
    झारखंड

    नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, किया भारत बंद का ऐलान

    August 3, 2025
    झारखंड

    पत्रकारिता के गुरु कहे जाने वाले हरिनारायण सिंह नहीं रहे, सैमफोर्ड में ली अंतिम सांस

    August 3, 2025
    Latest Posts

    गंडक नदी में बढ़ा जलस्तर, बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन सतर्क

    August 3, 2025

    CM नीतीश ने किया आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का निरीक्षण, बाढ़ की स्थिति पर दिए सख्त निर्देश

    August 3, 2025

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025

    पीनट बटर से बनाएं टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट, एनर्जी के साथ बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.