Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 8:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला में लाठी-डंडे से पीटकर बिहार के दो युवकों की हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला में लाठी-डंडे से पीटकर बिहार के दो युवकों की हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के सिसकारी गांव के जोगा मकड़ा पहाड़ के पास गुरुवार देर शाम दो युवकों का शव बरामद किया गया। दोनों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की गई है. युवक बाइक से साड़ी बेचने का काम करते थे। युवकों की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी 29 वर्षीय रंजीत कुमार साहू और बिहार के ही मोतीहारी निवासी 25 वर्षीय रंजीत कुमार साह के रूप में हुई है।

    रंजीत कुमार साहू और रंजीत कुमार साह दोनों कपड़ा फेरी करने के लिए सिसकारी गांव की तरफ निकले थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को कुसुमटोली में साड़ी की कीमत को लेकर कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हुआ था। चार युवकों को उन्हें जबरदस्ती कहीं ले जाते हुए भी लोगों ने देखा था। इसके बाद उनका शव मतला पहाड़ के ऊपर मिला।

    दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ पिछले चार वर्षों से सिसई के कॉलेज रोड के पास किराए के मकान में रहकर फेरी लगाकर साड़ी बेचने का कार्य करते थे। मंगलवार को भी दोनों एक बाइक पर सवार होकर फेरी के लिए निकले थे। इनके साथ एक अन्य बाइक पर संतोष कुमार नामक साथी भी निकला था। संतोष नगर के रास्ते में फेरी के लिए चला गया। जबकि दोनों युवक ललमटिया के रास्ते करंज की ओर निकल गए। देर शाम को फेरी करने के बाद संतोष वापस लौट आया। जबकि दोनों युवक वापस नहीं लौटे. दूसरे दिन बुधवार को भी दोनों वापस नहीं लौटे तब देर शाम को उनके साथियों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। साथ ही करंज थाना पहुंचकर दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. दोनों को कुसुमटोली गांव के पास अंतिम बार देखा गया था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्याकांड में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है।

    #Jharkhand News Crime news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : बीएसपी से टिकट नहीं मिलने पर व्यापारी ने की खुदकुशी, मायावती पर दो करोड़ रुपये मांगने का आरोप
    Next Article केंद्र को भेजा जाएगा जनगणना में सरना धर्म कोड लागू करने का प्रस्ताव: सीएम हेमंत सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सरायकेला-चाईबासा बॉर्डर के जंगलों से मिले 44 पीस IED

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    घर में घुसकर किया था लूटपाट, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    August 6, 2025
    Latest Posts

    नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सरायकेला-चाईबासा बॉर्डर के जंगलों से मिले 44 पीस IED

    August 6, 2025

    घर में घुसकर किया था लूटपाट, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 6, 2025

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    August 6, 2025

    अक्सर करता था छेड़छाड़, इस चलते का’ट डाला महिला ने

    August 6, 2025

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.