Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तमिलनाडु में बंधक बने दुमका के 8 मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त
    झारखंड

    तमिलनाडु में बंधक बने दुमका के 8 मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका । रोजगार की तलाश में तमिलनाडु में बंधक बने आठ मजदूरों को रेस्क्यू कर दुमका की पुलिस ने घर वापसी कराई है। इन आठ मजदूरों में पांच महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

    जानकारी के अनुसार चार दिन पहले 28 जून को जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के जनातन किस्कू में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में लिखित आवेदन दिया था। इसमें बताया था कि जरमुंडी से कुछ लोग बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने केरल गए थे। वहां कुछ दिन उन लोगों ने काम भी किया, फिर सभी मजदूरों को वहां से दूसरी जगह भेज दिया गया। जहां सभी मजदूरों का मोबाइल और आधार कार्ड छीनकर बंधक बना लिया गया।

    आवेदनकर्ता ने बताया कि बंधक बनी एक लड़की ने किसी तरह मैसेज भेजा। इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई शुरू की और वहां से आए मैसेज का नंबर का लोकेशन ट्रेस किया तो वह तमिलनाडु का था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, दुमका के थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने तमिलनाडु पुलिस को पूरी जानकारी दी।

    मामले में तमिलनाडु पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते हुए मौके पर जाकर सभी मजदूरों को बंधन मुक्त कराया। सभी मजदूरों को तमिलनाडु के पलानी शहर से रेस्क्यू किया गया। पुलिस और एक एनजीओ की मदद से सभी मजदूरों को ट्रेन से धनबाद भेजा गया। फिर सभी मजदूर धनबाद से दुमका पहुंचे। मामले में बंधक बनी सुनीता ने आपबीती सुनाई।

    मैसेज करने वाली सुनीता किस्कू ने तमिलनाडु से दुमका पहुंच बताया कि उन्हें काफी प्रताड़ित किया जा रहा था। नहीं खाना मिलता था और नहीं बाथरूम जाने का इजाजत थी। कुछ दिन उन्हें ईंट भट्ठे पर भी काम कराया गया और जब वे वापस घर आना चाहते थे तो उनसे पैसों की मांग की गई। किसी तरह उन्होंने मैसेज अपने परिजनों को पहुंचाया तब जाकर दुमका पुलिस की मदद से वह वापस घर पहुंची।

    सुनीता किस्कू ने बताया कि रेगुलर बाहर काम करने जाने वाले मजदूर हैं। बिस्कुट फैक्टरी में काम करने के बाद में साढ़े चार सौ रुपये प्रतिदिन देने की बात हुई थी लेकिन वहां पर कुछ लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया और वे उनसे दूसरी फैक्टरी और जगहों पर काम कराना चाहते थे। जब मजदूरों ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें बंधक बना लिया गया।

    एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, दुमका के थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि जरमुंडी थाना के जनातन किस्कू ने शिकायत पर मैसेज की जांच की। मैसेज तमिलनाडु के नंबर का पता चला। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार तमिलनाडु पुलिस और एनीजीओ के मदद से बंधक मजदूरों को छुड़ाया गया।

    इधर, पूरे मामले पर एसडीपीओ सदर, दुमका नूर मुस्तफा ने बताया कि जैसे ही उन्हें मजदूरों के बंधक बनाए जाने की सूचना मिली। पुलिस तत्परता से तफ्तीश शुरू की और तमिलनाडु पुलिस की मदद से सभी को वापस लाने में सफलता मिल रही। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आंगनवाड़ी की समस्याओं का जल्द होगा निष्पादन: केंद्रीय राज्य मंत्री
    Next Article राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को आयेंगी झारखंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.