रांची : प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

रांची। रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जाता है कि उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने डॉ. अंचल पर हमला किया है। घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हुए और उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

डॉ. अंचल गुलमोहर हॉस्पिटल में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में चिकित्सकों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। डॉक्टरों को आम लोगों और मरीज के तीमारदारों द्वारा जगह-जगह निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा भी डॉक्टरों को गाली-गलौज व मारपीट किए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं।