Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : प्रोफेसर सहित उनके परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    गुमला : प्रोफेसर सहित उनके परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला। शहर के दुंदुरिया बैंक कॉलोनी निवासी प्रोफेसर नंद कुमार केसरी के घर में सोमवार की सुबह तीन बजे लूटपाट हुई। आठ नकाबपोश अपराधियों ने प्रोफेसर सहित उनके परिजनों को बंधक बनाकर करीब आठ लाख रुपये के जेवर एवं 40 हजार रुपये नकद लूटकर ले गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    दुंदुरिया बैंक कॉलोनी निवासी प्रो नंद कुमार केसरी के घर में आठ की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला।सबसे पहले अपराधियों ने घर के प्रवेश मार्ग के गेट के लॉक को तोड़ा। उसके बाद घर के अंदर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं टूटा। जिसके बाद अपराधियों ने घर की खिड़की का ग्रील उखाड़कर घर में प्रवेश किया। घर में अपराधियों ने प्रवेश करते ही प्रोफेसर नंद केसरी को बंधक बना लिया।

    इस दौरान प्रोफेसर को धमकी देते हुए घर के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल किया। जिसके बाद अपराधियों ने प्रोफेसर की पत्नी डॉ सीमा के ऊपर वाले कमरे में गये। जहां से डॉ सीमा को नीचे कमरे में लाया और प्रोफेसर की पत्नी डॉ सीमा एवं उसकी मां रामदुलारी देवी का हाथ बांध दिया। इसके बाद जेवरात एवं गोदरेज में रखे 40 हजार रुपये समेत चार मोबाइल लूट लिए। लूटने के बाद अपराधियों ने तीनों को यूं छोड़ भाग निकले। काफी प्रयास के बाद डॉ सीमा ने अपना हाथ खोलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपराधियों ने भागने के क्रम में एक मोबाइल को तोड़कर घर के बाहर फेंक दिया।

    प्रोफेसर नंद कुमार केसरी ने बताया कि हमलोग घर में सोये हुए थे। तभी अपराधियों ने दरवाजा का ग्रील तोड़कर घर के अंदर आया और हल्ला नहीं करने की चेतावनी दी। इसके बाद हाथ बांधकर अपराधियों ने पत्नी का सोने का चार कंगन, एक सोने का चैन, मां का एक जोड़ा सोने का कंगन, गला का चैन, कान की बाली एवं मेरे गोदरेज में रखे 40 हजार लूट लिया। इस क्रम में अपराधियों ने किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया। लूटपाट करने के बाद सभी भाग गये. सभी अपराधियों के हाथ में लाठी एवं पत्थर था।

    बता दें कि प्रोफेसर नंद कुमार केसरी पूर्व में कार्तिक उरांव कॉलेज में कार्यरत थे। जहां से उनका स्थानांतरण रांची हो गया था और वे वहीं से सेवानिवृत हुए हैं। जबकि उसकी पत्नी डॉ सीमा वर्तमान में केओ कॉलेज गुमला में कार्यरत हैं और वे छात्रों को संस्कृत पढ़ाती है।

    अपराधियों ने करीब 35 से 40 मिनट लूटपाट की। इसके बाद भाग गये. इधर, डॉ सीमा द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद सुबह चार बजे थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ प्रोफेसर के घर पहुंचे। पूछताछ करने के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरी दुष्कर्म और हत्या मामले में फैसला 12 जुलाई को, पोस्को की विशेष अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
    Next Article हजारीबाग : बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.