Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को किया गिरफ़्तार, 25 मोबाइल फोन व 35 सिमकार्ड बरामद
    झारखंड

    पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को किया गिरफ़्तार, 25 मोबाइल फोन व 35 सिमकार्ड बरामद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र के पिण्डारी गांव से हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि अपराधियों ने लोगों से ठगी करने के लिए मरने वाले लोगों के नाम पर सिमकार्ड ले रखा था। मोबाइल कॉल के जरिए ठगी के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ गई है। लिहाजा पढ़े लिखे लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए अपराधी नए तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके तहत एप डाउनलोड कराकर अथवा लिंक भेजकर लोगों की निजी जानकारियां हासिल की जा रही हैं। इसके साथ ही विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर सर्विस की जगह पर इन लोगों ने अपना नंबर रजिस्टर्ड करा रखा है। इन नंबरों पर कॉल करने वाले लोगों को यह बेहद आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। गोपनीय जानकारियां हासिल कर बस कुछ सेकेंड में बैंक खाते से सारी राशि की निकासी कर ली जाती है। पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया।

    देवघर के पुलिस अधीक्षक धनजंय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में साइबर अपराधियों को बड़ा गिरोह सक्रिय है। इनकी गिरफ्तारी के साइबर DSP सुमित प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में मुजफ्फर शेख, अब्बास शेख, सगीर अंसारी, नरसुद्दीन अंसारी, अमन अंसारी, जुबेर अंसारी, सराफत अंसारी, शमशेर अंसारी,समीर अंसारी उमाकांत मंडल व सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 25 मोबाइल फोन व 35 सिमकार्ड बरामद किए गए हैं। अब्बास शेख का आपराधिक इतिहास है। वह पूर्व में सरायकेला के एक मामले में जेल गया था। फिलहाल बेल पर बाहर आया था। दूसरे आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC: सातवीं से दसवीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी
    Next Article जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, ओरमांझी थाना का किया घेराव

    Related Posts

    क्राइम

    कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Latest Posts

    कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    October 23, 2026

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026

    झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

    October 23, 2026

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.