Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सौरभ ह’त्याकां’ड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार
    क्राइम

    सौरभ ह’त्याकां’ड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments3 Mins Read21
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gaya : गया जिले के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में पुलिस को शुक्रवार सुबह बड़ी सफलता मिली। बोधगया और गुरारू इलाके में छापेमारी के दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। एक अपराधी को गोली लगी, जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। हथियार भी बरामद किए गए हैं। घायल अपराधी की पहचान बंटी पासवान के रूप में हुई है। उसे घुटने में दो गोलियां लगी हैं। पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गया के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने बोधगया के बकरौर गांव में छापेमारी कर चार अपराधियों को दबोच लिया था।

    पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर गुरारू के असनी गांव के खेत में हथियार बरामद कर रही थी। इसी दौरान बंटी पासवान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भागते बंटी के पैर में गोली मारी, जिससे वह जख्मी हो गया। मौके से नीतीश, राहुल, रोहित सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से हथियार बरामद हुए।

    यह सफलता भाजपा नेता उपेंद्र प्रसाद के बेटे सुबाब कुमार की हत्या के मामले में आई है। बीते दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में दिनदहाड़े अपराधियों ने सौरभ को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। इस मामले में गया के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को भी नामजद किया गया है।

    अस्पताल में पूछताछ के दौरान घायल बंटी पासवान ने हत्या का खुलासा किया। उसने कहा, “सुबाब ने मेरी मां और बहन को गाली दी थी। इसके बाद हमने मिलकर उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हम जहानाबाद फरार हो गए, फिर रफीगंज पहुंचे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।” बंटी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया कि एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके दोनों पैरों में गोली मारी गई। उसने दावा किया कि मोबाइल पर पुलिस को 10 लाख रुपये देने की बात सुनाई दी, जिसमें कहा गया, ‘इन लोगों को मार दो।’

    हालांकि, बंटी ने मेयर गणेश पासवान को क्लीन चिट दी। उसने कहा, “हत्या से मेयर का कोई लेना-देना नहीं। सौरभ ने मुझे, मेरे पिता और बहन को गाली दी। जब हम समझाने गए, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी पर हमने गोली मार दी।” पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि सभी तथ्यों की पड़ताल की जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी। हत्याकांड के खुलासे से शहर में राहत की सांस बसी है, लेकिन अपराधियों के नए आरोपों ने विवाद बढ़ा दिया है।

    Also Read : छठ पर्व : बांस के सूप-दउरा बनाने में जुटा तुरिया समाज, सरकार से मदद की गुहार

    four arrested one criminal injured in encounter Police achieve major success in Saurabh murder case चार गिरफ्तार मुठभेड़ में एक अपराधी घायल सौरभ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पर्व : बांस के सूप-दउरा बनाने में जुटा तुरिया समाज, सरकार से मदद की गुहार
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन को पंजाब सरकार का निमंत्रण, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा घेराव में दस छात्र घायल, तीन की हालत गंभीर; 14 पुलिसकर्मी भी चोटिल, एक ICU में भर्ती

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    Latest Posts

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.