Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 2:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में जहरीली शराब ने फिर बरपाया कहर, सारण में 12 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जहरीली शराब ने फिर बरपाया कहर, सारण में 12 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छपरा। शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। सारण जिले में जहरीली शराब पीने से 24 घंटे के अंदर 12 लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि, अभी तक छह शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा है। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल एवं पीएमसीएच में चल रहा है। मृतकों के कई परिजन बीमारी से मौत होने की भी बात बता रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है।

    इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे 90 पर शव को रखकर जाम कर दिया है। स्थानीय ग्रामीण जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इसुआपुर थाना क्षेत्रक के डोइला मेंजहरीली शराब पीने से अमनौर,मढौरा एवं मशरख प्रखंड के 12लोगों की मौत हुई ।जबकि छह अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी बीमारो को मसरक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां से एक व्यक्ति को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसुआपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने से डोयला गांव निवासी वकील सिंह के पुत्र संजय सिंह एवं मसरख जादू मोड निवासी यदु सिंह के पुत्र कुणाल कुमार की मौत पहले हुई, जबकि पचखान्दा के एक युवक सहित मशरख के हरेंद्र राम एवं डोयला के अमित कुमार की हालत नाजुक है। अमित कुमार का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य बीमार लोगों का इलाज मशरख स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

    बताया जाता है कि सभी लोगों ने सोमवार की शाम में एक जगह पर शराब पी रखी थी। इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी।

    इन मृतकों का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

    मुकेश शर्मा (30 वर्ष) पुत्र- बच्चा शर्मा, हनुमानगंज थाना, मसरख, सारण

    अमित रंजन (38 वर्ष) पुत्र- दिजेंद्र कुमार सिंह, डोईला, थाना इसुआपुर, सारण

    संजय सिंह (45 वर्ष) पुत्र- वकील सिंह, डोइला, थाना इसुआपुर, सारण

    विजेन्द्र यादव (46 वर्ष) पुत्र- स्व. नरसिंह राय, डोईला, थाना इसुआपुर, जारण

    रामजी साह (55 वर्ष) पुत्र- गोपाल साह, शास्त्री टोला, थाना मरारक, सारण

    कुणाल कुमार सिंह (38 वर्ष) पुत्र- भदु सिंह, मसरख यदु मोड़, थाना मसरख, सारण

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऔरंगाबाद : सुरक्षाबलों पर हमले की योजना हुई विफल, भारी मात्रा में हथियार व बारूद जंगल से जप्त
    Next Article स्कूली युवती को जबरन बैठा रहा था गाड़ी में युवक, स्थानीय लोगों ने की जमकर धुनाई

    Related Posts

    बिहार

    राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर छापेमारी… जानें क्यों

    October 21, 2025
    बिहार

    दूसरी इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू

    October 21, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : बिना प्रमाणन राजनीतिक विज्ञापन पर रोक

    October 21, 2025
    Latest Posts

    राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर छापेमारी… जानें क्यों

    October 21, 2025

    तेज रफ्तार हाईवा पुल से गिरा, फिर…

    October 21, 2025

    चाईबासा में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    October 21, 2025

    रांची में जुआ खेल रहे युवक की गो’ली मा’र ह’त्या, एक साल पहले निकला था जेल से

    October 21, 2025

    पीएम मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को दी बधाई, बोले- हमारे रिश्ते…

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.