Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»PM मोदी की जापान यात्रा समाप्त, चीन के लिए रवाना
    देश

    PM मोदी की जापान यात्रा समाप्त, चीन के लिए रवाना

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा का समापन कर लिया और अब वह चीन के लिए रवाना हो गए हैं। PM मोदी तियानजिन शहर में आयोजित होने वाली एससीओ बैठक में भाग लेंगे। जापान यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए यादगार रहेगी, जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा। मैं PM इशिबा, जापानी जनता और सरकार का उनकी आत्मीयता और गर्मजोशी के लिए आभार व्यक्त करता हूं।”

    भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा

    जापान के सेनडाई में पीएम मोदी ने टोक्यो इलेक्ट्रॉन लिमिटेड (टीईएल) के सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने PM शिगेरु इशिबा के साथ टीईएल की अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं, प्रशिक्षण कक्ष और उत्पादन नवाचार प्रयोगशाला का अवलोकन किया। पीएम मोदी ने कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “सेमीकंडक्टर क्षेत्र भारत-जापान सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र है। भारत ने इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है, और कई युवा इससे जुड़ रहे हैं। हम इस गति को भविष्य में भी बनाए रखना चाहते हैं।”

    PM Ishiba and I visited the Tokyo Electron Factory. We went to the Training Room, Production Innovation Lab and interacted with top officials of the company. The semiconductor sector is a key area for India-Japan cooperation.

    In the last few years, India has made many strides in… pic.twitter.com/6Fmv0s7gUo

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2025

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे से दोनों देशों को सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, निर्माण और परीक्षण के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों की गहरी समझ मिली। टीईएल, जो सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी जापानी कंपनी है, भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने की योजना बना रही है।

    बुलेट ट्रेन की तस्वीरें साझा

    पीएम मोदी ने जापान की प्रसिद्ध बुलेट ट्रेन की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। यह यात्रा भारत और जापान के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करने वाली रही।

    Reached Sendai. Travelled with PM Ishiba to this city on the Shinkansen.@shigeruishiba pic.twitter.com/qBc4bU1Pdt

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2025

    चीन में पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। उनकी यह यात्रा भारत की कूटनीतिक सक्रियता और वैश्विक मंच पर बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

    PM Modi leaves for China PM Modi's Japan visit ends PM मोदी की जापान यात्रा समाप्त चीन के लिए रवाना हुए PM मोदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के थानों में प्राइवेट ड्राइवर और मुंशी पर रोक, SP ने दिया सख्त आदेश
    Next Article अल्लू अर्जुन की दादी का निधन, 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.