Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Sep, 2025 ♦ 3:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी
    देश

    ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्रिटेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को ब्रिटेन और मालदीव की दो देशों की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाना है।

    23-24 जुलाई ब्रिटेन यात्रा

    पीएम मोदी 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन की यात्रा करेंगे। यह यात्रा ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के निमंत्रण पर हो रही है। यह उनकी ब्रिटेन की चौथी यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, रक्षा, जलवायु, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी।
    इस दौरान भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और व्यापक रणनीतिक साझेदारी (CSP) को नई दिशा देने पर चर्चा होगी। पीएम मोदी संभवतः राजा चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात कर सकते हैं।

    25-26 जुलाई मालदीव यात्रा

    ब्रिटेन के बाद प्रधानमंत्री मोदी 25 और 26 जुलाई को मालदीव की यात्रा करेंगे। यह यात्रा मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के आमंत्रण पर हो रही है। पीएम मोदी की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी।
    दोनों नेता भारत-मालदीव के बीच अक्टूबर 2024 में तय ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

    मालदीव के स्वतंत्रता दिवस में होंगे मुख्य अतिथि

    प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘महासागर’ विजन को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य समुद्री पड़ोसियों के साथ संबंधों को और मजबूत करना है।

    रणनीतिक हितों को मिलेगी नई दिशा

    इस दोहरे दौरे के जरिए भारत न केवल अपनी वैश्विक कूटनीतिक पहुंच को विस्तार देगा, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में अपने रणनीतिक हितों को भी मजबूती से स्थापित करेगा। पीएम मोदी की यह यात्रा बुनियादी ढांचे, रक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

     Also Read : झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    Also Read :  झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज लेंगे शपथ

    CSP FTA कीर स्टारमर नरेंद्र मोदी पड़ोसी पहले नीति ब्रिटेन यात्रा भारत-ब्रिटेन संबंध भारत-मालदीव साझेदारी महासागर विजन मालदीव यात्रा रणनीतिक साझेदारी राजा चार्ल्स विदेश नीति स्वतंत्रता दिवस मालदीव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में वोटर लिस्ट की विशेष जांच में चौंकाने वाले खुलासे… जानें क्या
    Next Article पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    देश

    पेट्रोल-डीजल पर GST का असर, घटेंगे दाम…

    September 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    सीएम आवास के पास एक्ट्रेस ने की आ’त्मदाह की कोशिश

    September 6, 2025
    दिल्ली की खबरें

    भारत-अमेरिका संबंधों पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, ट्रंप के बयान को सराहा

    September 6, 2025
    Latest Posts

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025

    SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.