Samastipur : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज समस्तीपुर में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार। बिहार को जंगलराज से मुक्त रखेंगे।”
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपनी आधी जिंदगी गुजरात में सेवा में बिताई है, लेकिन समस्तीपुर में जुटी भीड़ देखकर वह बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने लोगों को त्योहारों के बीच कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया और उनका अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री पहले कर्पूरी ग्राम पहुंचे और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिवार से भी मुलाकात की और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाई।

पीएम मोदी की सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, LJP चीफ चिराग पासवान, हम के मुखिया जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री का दूधपूरा में लगभग 45 मिनट का कार्यक्रम रहा। कुल मिलाकर वह समस्तीपुर में 1 घंटा 10 मिनट तक रहे और इसके बाद बेगूसराय के लिए रवाना होंगे। पंडाल में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
#WATCH समस्तीपुर, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर के दिखाए सामाजिक न्याय के रास्ते को NDA ने सुशासन का आधार बनाया है…डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय कोटे में पहले पिछड़ों को, गरीबों को आरक्षण नहीं था। ये संविधान लेकर जो गुमराह करते हैं तब ये हक नहीं मिलता था।… pic.twitter.com/G4uU8VmsL6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
Also Read : वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार भोगेंद्र सहनी के खिलाफ FIR दर्ज… जानें क्यों

