Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पुलिस की गिरफ्त से फिर निकल भागा था PLFI का सुल्तान, कैसे धराया… बता गये SSP
    क्राइम

    पुलिस की गिरफ्त से फिर निकल भागा था PLFI का सुल्तान, कैसे धराया… बता गये SSP

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PLFI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : PLFI का मोस्ट वांडेट खूंखार जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी का सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक मैगजीन लगा पिस्टल, पांच जिन्दा गोलियां और मोबाइल फोन जब्त किया गया। वहीं, उसकी निशानदेही पर एक 9 एमएम का कारबाईन, छह जिंदा गोलियां और कंबल बरामद किया गया। उसे रांची से सटे मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कारोबारियों, क्रशर और ईंट भट्टा के मालिकों को डरा-हड़का कर लेवी वसूलना एवं लेवी नहीं मिलने पर कार्यस्थल पर आगजनी करना, गोली-बम चलाना और हत्या करना इसकी फितरत है। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में कुल 51 संगीन मामले दर्ज हैं। वह दो लाख का इनामी भी है। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    SSP ने मीडिया को बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि PLFI का खूंखार जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी कुड़ू थाना क्षेत्र के गुड़गुड़गढ़ा घोबीघाट में आया हुआ है। मिली सूचना पर पुलिस वहां रेड करने गयी, पर तबतक वह वहां से निकल चुका था। इसके बाद इंफॉर्मेशन मिली कि सुल्तान अपने दस्ता सदस्यों के साथ रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के नकटा पहाड़ से हरहु बसरिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास जंगल में छुपा हुआ है। किसी बड़ी उग्रवादी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है।

    मिली इंफॉर्मेशन पर बिना देरी किये रांची के रुरल एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व और खलारी DSP रामनारायण चौधरी की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर घेराबंदी कर रेड मारी और कृष्णा यादव को धर दबोचा। उस वक्त उसके पास से पिस्टल, पांच गोलियां और मोबाइल जब्त किया गया। उसकी निशानदेही पर अम्बाटांड़ जंगल के एक खंडहर जैसे घर में रखे काले रंग की बैग से एक कारबाईन, छह जिंदा गोलियां और कंबल बरामद किया गया। पुलिस को दिये अपने बयान में सुल्तान के कई अहम राज उगले। उसने बताया कि साल 2014 में वह PLFI से जुड़ा था। उसकी सक्रियता और काम को देख संगठन में उसका कद बढ़ता चला गया। वर्तमान में उसे प्रोमोट कर झारखंड स्टेट कमेटी का सदस्य बना दिया गया था। उसने आगे बताया कि नकटा पहाड़ और चंदवा थाना क्षेत्र के बॉर्डर वाले जंगल में बना नाला के पास कुछ हथियार छिपाकर रखा है। कुछ दस्ता सदस्य भी वहीं पनाह लिये हुए हैं। इसके बाद पुलिस सुल्तान को लेकर बताये गये ठिकाने पर पैदल सर्च ऑपरेशन चलाने लगी। इसी दरम्यान शातिर सुल्तान पुलिस को धक्का देकर रस्सा छुड़ाया और भागने लगा। भागने के क्रम में वह पथरीले गड्ढा में गिर गया और जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह रिम्स में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान पुलिस को चकमा देने में माहिर है। इससे पहले साल 2021 में भी रांची पुलिस ने कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद लातेहार पुलिस एक मामले में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया और बालूमाथ थाना के हाजत में रखा था। 23 मार्च 2021 की सुबह पुलिस को चकमा देकर वह भाग निकला था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

    उसे दबोचने में खलारी DSP रामनारायण चौधरी, खलारी थानेदार इंस्पेक्टर विजय कुमारसिंह, मेक्लुस्कीगंज थानेदार गोविंद कुमार, एसआई चंदन कुमार गुप्ता, रितेश कुमार महतो और दीपक कुमार साव की सराहनीय भुमिका रही।

    पुलिस की गिरफ्त से फिर निकल भागा था PLFI का सुल्तान, कैसे धराया… बता गये रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा pic.twitter.com/gRxJteII2n

    — Johar Live (@joharliveonweb) January 17, 2025

    Also Read : जाल बिछाया जानवर के लिए, मा’रा गया कोई और

    PLFI's Sultan had escaped from police custody again SSP told how he was caught कैसे धराया... बता गये SSP पुलिस की गिरफ्त से फिर निकल भागा था PLFI का सुल्तान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजाल बिछाया जानवर के लिए, मा’रा गया कोई और
    Next Article 10 लाख के इनामी नक्सली के घर पहुंचे ASP और SDPO… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.