Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्वामी चिन्मयानंद की छात्रा से मसाज कराते हुए तस्वीरें वायरल, जानें क्या है सच्चाई…..
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वामी चिन्मयानंद की छात्रा से मसाज कराते हुए तस्वीरें वायरल, जानें क्या है सच्चाई…..

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : छात्रा के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को एक सोशल साइट पर वीडियो से ली गईं स्वामी चिन्मयानंद की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कीं। इसमें स्वामी एक छात्रा से मसाज करवा रहे हैं। वीडियो वर्ष 2014 का बताया जा रहा है। एसएस लॉ कॉलेज की एलएलएम की छात्रा ने स्वामी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच यूपी सरकार की ओर से गठित एसआईटी कर रही है। इस दौरान स्वामी की वीडियो फोटो सामने आई, जिसमें एक छात्रा उनकी मसाज कर रही है। बताते हैं कि स्वामी का यह वीडियो चश्मे में लगे खुफिया कैमरे की मदद से 31 जनवरी 2014 को बनाया गया। वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है कि स्वामी चिन्मयानंद अपना मोबाइल चेक करते हुए कुछ मेसेज के रिप्लाई टाइप कर रहे हैं और छात्रा उनके तलवे में मालिश कर रही है।
    इसके अलावा कभी पेट और कभी सिर की मालिश करते हुए तस्वीर वायरल की गई है। छात्रा ने वीडियो बनाते समय चश्मे को मेज पर रखा है ताकि उसका भी चेहरा वीडियो में आ सके।
    वीडियो और स्क्रीन शॉट पूरी तरह से फर्जी हैं। इन्हें एडिट कर तैयार किया गया है। यह वीडियो 31 जनवरी 2014 का बनाया गया है। उस समय छात्रा कॉलेज में थी ही नहीं। एसआईटी जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।
    वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है। न ही इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत की। इस प्रकरण की एसआईटी जांच कर रही है। इस कारण जो भी निर्णय लेगी एसआईटी ही लेगी। वह इस मामले में कुछ भी नहीं बता सकते।
    वहीं इसके बाद, मंगलवार रात करीब नौ बजे छात्रा का अपने मित्रों के साथ पांच करोड़ की रंगदारी का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। वहीं सोशल मीडिया पर छिड़ी इस जंग से एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने अनभिज्ञता जताई। वायरल वीडियो क्लिप में छात्रा एक गाड़ी में अपने कुछ मित्रों के साथ कहीं सफर पर है। उस गाड़ी में बैठकर गोपनीय तरीके से वीडियो बनाया गया है।
    इसमें युवक आपस में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले मैसेज पर बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्रा गाड़ी में पीछे की सीट पर अपने बगल में बैठे एक युवक की ओर इशारा करके कह रही है कि इन्होंने ही सिम दिया था। तभी गाड़ी मे ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा युवक बोला कि तुम्हें मैसेज भेजने की जरूरत क्या थी। वह कोई छोटा-मोटा आदमी नहीं है। बातचीत में एक शख्स का नाम लिया जाता है कि यदि वो हाथ खींच लें तो सोचो क्या होगा। इसके अलावा छात्रा की इन्हीं मित्रों के साथ एक बड़े होटल में खाना खाने के दौरान की तस्वीरें वायरल हुई हैं।

    #National News Latest news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतबरेज अंसारी मामला : पत्नी बोली, शासन के दवाब में पुलिस ने हटाई मर्डर की धारा, सीबीआई जांच की मांग की, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
    Next Article पीके मिश्रा बने प्रधानमंत्री मोदी के प्रमुख सचिव, संभाला कार्यभार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.