Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पेट्रोल पंप लूटकांड : रांची पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता तल्हा को भी दबोचा, हथियार व स्कूटी बरामद
    क्राइम

    पेट्रोल पंप लूटकांड : रांची पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता तल्हा को भी दबोचा, हथियार व स्कूटी बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2026Updated:April 2, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लूटपाट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डोरंडा, पुंदाग, ओरमांझी, बीआईटी मेसरा और टाटीसिलवे थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों को लेकर गठित एसआईटी टीम ने अब तक कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    कई थाना क्षेत्रों में हुई थी वारदात

    पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग पेट्रोल पंप और दुकानों में लूट की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम बनाई गई।

    पहले 10, अब 11वां आरोपी भी पकड़ा गया

    पुलिस ने 29 मार्च को पहले ही 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी कड़ी में 1 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी मोहम्मद तल्हा शहर छोड़कर भागने की तैयारी में है। इसके बाद टीम ने नेवरी गोलचक्कर के पास छापेमारी कर उसे दबोच लिया।

    आरोपी के पास से नकद और स्कूटी बरामद

    गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, 4500 रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।

    कई वारदातों में शामिल होने की कबूल की बात

    पूछताछ के दौरान मोहम्मद तल्हा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के कई इलाकों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसने पुंदाग के साहू चौक स्थित पेट्रोल पंप, बीआईटी मेसरा इलाके के दो पेट्रोल पंप, टाटीसिलवे के एक पेट्रोल पंप, डोरंडा थाना क्षेत्र की एक दुकान और ओरमांझी के महेता लाइन होटल के पास एक दुकान में लूटपाट की बात कबूल की। इतना ही नहीं, उसने एक दुकानदार को चाकू मारने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    आरोपी का पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

    मोहम्मद तल्हा के खिलाफ पहले भी लोअर बाजार थाना में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट से जुड़े केस शामिल हैं।

    बाकी आरोपियों की तलाश जारी

    पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    Also Read : देवघर: कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

    BIT Mesra breaking news ranchi criminal gang Doranda Police Station jharkhand crime news knife attack robbery Latest news Mohammad Talha arrested Ormanjhi police station petrol pump robbery Police raid Pundag Police Station Ranchi Police Ranchi Robbery case scooty seized SIT action Tatisilwai Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
    Next Article पाकुड़ नगर परिषद प्रतिनिधियों की DC से मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई अहम चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026

    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

    September 4, 2026

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.