Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन तेजी
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन तेजी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली 16 फरवरी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में लगातार आठवें दिन आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 89.29 रुपये पर चला गया। डीजल भी 35 पैसे का छलांग लगा कर 79.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं

    नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 20 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 05.48 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में 20 दिनों के दौरान ही डीजल 05.83 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

    देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस तरह है।

    शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

    दिल्ली 89.29 79.70

    मुंबई 95.75 86.72

    चेन्नै 91.45 84.77

    कोलकाता 90.54 83.29

    Business News Fuel Price Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में रविन्द्र गंझू दस्ता ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, कांस्टेबल भूलेश्वर गंभीर रूप से घायल
    Next Article मध्यप्रदेश : सीधी बस हादसे में दस लोगों की मौत, अन्य को बचाने के प्रयास जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.