Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»50 हजार तक कैश लेकर चलने की छूट, अब तक 3.15 करोड़ के अवैध सामान और नकदी जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    50 हजार तक कैश लेकर चलने की छूट, अब तक 3.15 करोड़ के अवैध सामान और नकदी जब्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि शनिवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के दूसरे दिन केवल एक व्यक्ति ने हटिया से अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया, जिससे कुल नामांकनों की संख्या 4 हो गई है. उन्होंने जानकारी दी कि 20 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे. उन्होंने आचार संहिता के दौरान नकद राशि ले जाने के संबंध में जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये तक नकद लेकर चलने पर कोई पाबंदी नहीं है. हालांकि 50 हजार से 10 लाख रुपये तक नकद राशि ले जाने पर उसे जब्त किया जा सकता है. संबंधित डीडीसी की कमिटी यह जांच करेगी कि यह राशि चुनाव कार्य से जुड़ा है या नहीं. यदि राशि वैध पाई गई, तो उसे संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया जाएगा. साथ ही बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक तीन करोड़ 15 लाख से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त की गई है. सर्वाधिक जब्ती पाकुड़ में 49.61 लाख की हुई है, जबकि धनबाद में 46.72 लाख, दुमका में 34.23 लाख और पलामू में 29.04 लाख रुपये की जब्ती की गई है. 10 लाख से अधिक की जब्ती वाले जिलों में गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खारसावां और रांची शामिल हैं. राज्य पुलिस ने सबसे अधिक 1 करोड़ 60 लाख की जब्ती की है, जबकि वाणिज्य कर विभाग और आबकारी विभाग ने 61 लाख और 59 लाख से अधिक की जब्ती की है.

    10 लाख रुपये 50 हजार रुपये अवैध सामान आचार संहिता आदर्श आचार संहिता आबकारी विभाग के रवि कुमार गोड्डा चतरा जब्ती दुमका धनबाद नकद राशि नामांकन पलामू पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार रांची राज्य पुलिस रामगढ़ वाणिज्य कर विभाग विधानसभा चुनाव सरायकेला-खारसावां हजारीबाग हटिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट
    Next Article विधानसभा चुनाव को लेकर आईजी अभियान ने की बैठक, चेक पोस्ट पर सीसीटीवी एक्टिव रखने का निर्देश

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.