Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में कुर्मी समाज के लोगों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला।
    झारखंड

    बोकारो में कुर्मी समाज के लोगों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला।

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो – जिला के बेरमो में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कुर्मी जाति के विरुद्ध बयान देने के विरोध में मंगलवार को पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में कुर्मी समाज ने पुतला दहन कर विरोध जताया. पुतला दहन में काफी संख्या में कुर्मी समाज के पुरुष महिलाएं शामिल थे. लोगों ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, कुर्मी जाति को आदिवासी की सूची में शामिल करना होगा आदि नारे लगा रहे थे. कुर्मी नेता सूरज महतो और दिगंबर महतो ने कहा कि कुर्मी जाति 1950 तक आदिवासी की सूची में शामिल था लेकिन एक साजिश के तहत सूची से कुर्मी जाति को एसटी की सूची से हटा दिया गया। विधानसभा में पिछले दिनों विधायक डॉ. लंबोदर महतो द्वारा कुर्मी जाति को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा यह कहा जाना कि कुर्मी जाति एसटी की सूची में शामिल होकर क्या करेगा? काफी निंदनीय है. कहा कि जब तक कुर्मी जाति को एसटी की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक कुर्मी समाज पूरे झारखंड में विरोध करेगा। शंभूनाथ महतो ने कहा कि झारखंड के आंदोलन के जनक स्व. विनोद बिहारी महतो के संरक्षण और सहयोग से श्री शिबू सोरेन नेता बने और उनके पुत्र हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी में बैठकर कुर्मी जाति का विरोध कर रहे हैं. आने वाले विधानसभा चुनाव में कुर्मी समाज विरोध कर झामुमो (एस) इंडी गठबंधन को सत्ता से बेदखल करेगा. गिरधारी महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत कुर्मी जाति का विरोध कर रहे हैं. इस मौके पर पूर्व शिक्षक घनश्याम महतो ने भी कहा हेमंत सोरेन कुर्मी की उपेक्षा कर रहे है इसका असर चुनाव पर पड़ेगा. इस मौके पर हेमलाल महतो, धनेश्वर महतो, नेपाल महतो, जगदीश महतो, विनोद महतो, अशोक महतो, हेमंत महतो, चिंतामणि महतो, बद्री महतो, सुरेश महतो, देवनारायण महतो, प्रेमचंद महतो, कैलाश महतो, लालमोहन महतो, राजेंद्र महतो, बबलू महतो, बसंत महतो, विष्णु देवी, गंगोत्री देवी, मेनका देवी, मीना देवी, चंपा देवी, सावित्री देवी, ललिता देवी, शांति देवी, फूलमनी देवी, सीता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

    Cm Hemant Soren Jharkhand.bokaro
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्वी जिप सदस्य सरजू पटेल ने विष्णुगढ़ बीडीओ को “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के लंबित आवेदनों पर सौंपा ज्ञापन
    Next Article कोकर चौक के पास सड़क दुर्घटना, बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.