Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अपने हक के लिए करना है वोट, इसलिए धूप में भी डटे हैं लोग
    झारखंड

    अपने हक के लिए करना है वोट, इसलिए धूप में भी डटे हैं लोग

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2024Updated:May 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी के अलग-अलग बूथों पर वोट देने के लिए लंबी कतारें लगी है. दिन चढ़ने के साथ लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है. आखिर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना है. कुछ ऐसा ही नजारा शहर के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर देखने को मिला. जहां कड़ी धूप के बावजूद लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. वहीं लोग यहीं कहते रहे कि अपने हक के लिए तो वोट जरूर करेंगे. थकने के बाद भी अपनी लाइन में बैठ गए. वैसे ही उनका नंबर आगे बढ़ता गया. सभी का बस कहना था कि यह मौका बार-बार नहीं मिलता. अपने-अपने बूथ को ढूंढते हुए लोग वोटिंग के लिए पहुंचे. वोटिंग को लेकर बूथों पर जिला निर्वाचन की ओर से पूरी तैयारी की गई है. बुजुर्गों और दिव्यांगों के मतदान केंद्र पर लाने के लिए व्हील चेयर और ई-रिक्शा के इंतजाम किए गए है. वहीं काफी संख्या में वॉलेंटियर्स को तैनात किया गया है जिससे कि वोटरों को परेशानी न हो.  वहीं लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह इससे साफ है कि वोट डालने के बाद लोग अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. हाथ में लगा स्याही का निशान दिखा रहे है. वहीं लिखा है कि हमने तो अपना काम कर दिया, आपने किया क्या?

    प्रशांत ने डाला वोट
    पुंदाग में तौसीफ ने किया मतदान
    जगन्नाथपुर धुर्वा में वोट डालते लोग
    धुर्वा सेक्टर-3 के डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रही वोटिंग
    बरियातू जोड़ा तालाब रोड में वोट डालने के बाद लोग
    संतोषी ने किया मतदान
    पूजा फर्स्ट टाइम वोटर
    एदलहातू में अपनी बारी का इंतजार करते वोटर
    पंडरा में बूथ पर वोट डालने के बाद पूरा परिवार
    कोकर में वोट डालने के बाद स्याही दिखाती महिलाएं
    केंद्र डटे धूप प्रतिशत मतदान लोग वोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव 2024 : हटिया में 9 बजे तक 13 परसेंट वोटिंग, रांची में सबसे कम 10.45 परसेंट पड़े वोट
    Next Article बोकारो में शांतिपूर्ण मतदान जारी, आदर्श मतदान केंद्रों में खास व्यवस्था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.