Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश भर के लोग झारखंड के साइबर अपराधियों के हो रहे शिकार, दूसरे राज्यों की पुलिस ने 1242 मामलों में मांगी झारखंड पुलिस की मदद
    जोहार ब्रेकिंग

    देश भर के लोग झारखंड के साइबर अपराधियों के हो रहे शिकार, दूसरे राज्यों की पुलिस ने 1242 मामलों में मांगी झारखंड पुलिस की मदद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के साइबर अपराधियों के शिकार देश भर के लोग हो रहे हैं। दूसरे राज्यों की पुलिस लगातार झारखंड पुलिस से इस मामले में मदद मांग रही है। पिछले साल 1242 मामलों में दूसरे राज्यों की पुलिस ने झारखंड पुलिस से मदद मांगी।

    झारखंड पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, 28 दिसंबर 2020 तक अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने झारखंड से साइबर अपराध के 1242 मामलों के अनुसंधान में मदद मांगी। इसमें से झारखंड पुलिस ने 886 मामलों की जांच पूरी कर बाहरी राज्यों को पुलिस को भेज दी। वहीं, 305 मामलों में अनुसंधान जारी है।

    राज्य के देवघर जिले से सर्वाधिक ठगी के 333 मामले सामने आए, वहीं जामताड़ा जिले से 218, गिरिडीह से 156, धनबाद से 121 मामले सामने आए. बाहरी राज्यों से एसपी साइबर क्राइम को 157, एसपी हजारीबाग को 16, एसएसपी रांची को 27, एसपी गढ़वा को दो, पलामू से तीन, लातेहार से चार, कोडरमा से तीन, रामगढ़ से आठ, बोकारो से 27, खूंटी व पश्चिमी सिंहभूम से 11-11, जमशेदपुर से 19 मामलों में बाहरी राज्यों की पुलिस ने मदद मांगी। राज्य पुलिस के आंकड़ों की मानें तो साइबर अपराधियों की सक्रियता देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद जिले में सर्वाधिक रही।

    राज्य में रांची जिले में साइबर अपराध के सर्वाधिक मामले दर्ज हुए। रांची में 290 केस जबकि राज्य में साइबर अपराध के कुल 1240 केस इस साल पुलिस ने दर्ज किए. वहीं बीते साल पुलिस ने साइबर अपराध के 1385 केस दर्ज किए थे। रांची के बाद देवघर में 98, हजारीबाग में 86, देवघर में 56, रामगढ़ में 68, जमशेदपुर में 52, धनबाद में 70 साइबर अपराध के केस दर्ज किए गए। वहीं, पुलिस ने 517 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 41.59 लाख रुपए बरामद किए।

    cyber crime Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनये साल में ग्राहकों को झटका, बढ़े वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के दाम
    Next Article साल 2020 में खूंटी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 62 नक्सलियों और उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.