Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजधानी की सुरक्षा प्रोमोटी अफसर के हवाले, डायरेक्ट आइपीएस पोस्टिंग की जोह रहे बाट
    झारखंड

    राजधानी की सुरक्षा प्रोमोटी अफसर के हवाले, डायरेक्ट आइपीएस पोस्टिंग की जोह रहे बाट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2023Updated:September 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में प्रोमोटी आइपीएस अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग की कहानी ही कुछ और है। धनबाद, गिरीडीह के बाद अब राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था प्रोमोटी आइपीएस के हवाले है। शुक्रवार को हुए बड़े स्तर पर बदलाव के बाद राजधानी में एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के पद पर प्रोमोटी अफसर का तबादला किया गया है। इस तबादल के बाद से पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जबकि, राज्य में अभी आधा दर्जन से ज्यादा डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी पोस्टिंग के इंतजार में हैं। इधर, राज्य सरकार द्वारा तबादले के बाद विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्राचार किया है। पत्राचार के माध्यम से सरयू राय ने तबादला पर सवाल उठाये हैं।

    ये आइपीएस हैं पदस्थापना की प्रतीक्षा में

    राज्य में अभी आधा दर्जन से ज्यादा डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी पोस्टिंग की प्रतीक्षा में हैं। लगभग एक माह बीत चुका है, लेकिन इनकी पोस्टिंग नहीं हुई है। सुभाष चंद्र जाट, अमित रेणु, चंदन झा, अंजनी झा, सुभांशु जैन समेत कई अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पोस्टिंग की प्रतीक्षा में बैठे सभी पुलिस अधिकारी फिलहाल पुलिस मुख्यालय में अपना योगदान दिए हुए हैं।

    आइपीएस अफसरों का राज्य से हो रहा मोह भंग

    झारखंड कैडर के आइपीएस अफसरों का झारखंड से मोह भंग हो रहा है। इन अफसरों की सूची भी लंबी है, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनमें एसएन प्रधान, अजय कुमार भटनागर, मानविंदर सिंह भाटिया, संपत मीणा, नवीन कुमार सिंह, बलजीत सिंह, आशीष बत्रा, साकेत कुमार सिंह, कुलदीप द्विवेदी, अभिषेक अनूप, टी मैथ्यू, क्रांति कुमार, गडिदेशी माइकल राज, एस राकेश बंसल, पी मुरूगन, जया राय, अंशुमन कुमार, प्रशांत आनंद, हरिलाल चौहान, प्रियंका मीणा, विनीत कुमार और अनीश गुप्ता के नाम शामिल हैं।

    Chief Minister Hemant Soren City SP Dhanbad Giridih IPS Officer jharkhand Jharkhand Government mla saryu rai Police Department Promoted IPS Officer ranchi Rural SP Security Arrangements Ssp Transfer Transfer Posting आईपीएस अधिकारी एसएसपी गिरीडीह ग्रामीण एसपी झारखंड झारखंड सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग तबादला धनबाद पुलिस महकमा प्रोमोटी आइपीएस अफसर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची विधायक सरयू राय सिटी एसपी सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9वीं के छात्र को स्कूल से बाहर निकाला, जानें क्या है मामला
    Next Article मुख्यमंत्री ने ईडी को जवाब देने के लिए मांगा समय, भेजा पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.