Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची सांसद के स्कूटर पर लंबित मिला ई-चालान, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
    झारखंड

    रांची सांसद के स्कूटर पर लंबित मिला ई-चालान, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 23, 2026Updated:May 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ से जुड़ा एक मामला चर्चा में आ गया है। जिस स्कूटर पर बैठकर वह हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, उसी स्कूटर पर 1000 रुपये का लंबित ई-चालान होने की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि स्कूटर का ई-चालान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण कटा था, जिसे अब तक जमा नहीं किया गया था। हाल ही में संजय सेठ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वह स्कूटर पर नजर आ रहे थे। इसके बाद वाहन नंबर की जांच की गई तो पता चला कि उस स्कूटर पर 1000 रुपये का ई-चालान लंबित है। यह जानकारी सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    ट्रैफिक नियमों को लेकर उठे सवाल

    मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि आम जनता की तरह जनप्रतिनिधियों और वीआईपी लोगों को भी नियमों का पालन करना चाहिए। हालांकि अभी तक इस मामले में संजय सेठ या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। झारखंड में इससे पहले भी कई नेताओं और अधिकारियों के वाहनों पर लंबित चालान के मामले सामने आते रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस लगातार ई-चालान के जरिए नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

    Also Read : अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा से मिले संजय सेठ, उपलब्धि पर किया सम्मानित

    e-challan case e-challan controversy Jharkhand news Jharkhand Politics pending challan Political Update Ranchi Latest News ranchi news Sanjay seth scooter challan social media viral traffic rules Traffic Violation Union Minister of State for Defence VIP vehicle challan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में युवक की मौ’त, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ श’व
    Next Article JSSC सहायक आचार्य भर्ती में फेरबदल, 22 नए उम्मीदवार शामिल, कई शिक्षकों की पोस्टिंग बदली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    July 7, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.