पटना: बिहार में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और राजधानी पटना इस समय डेंगू का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में पटना में डेंगू के 29 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 18 मामले पटना से हैं. पटना में वर्तमान में 25 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. जनवरी 2024 से अब तक बिहार में 675 लोग डेंगू से प्रभावित हो चुके हैं, जबकि पटना में 282 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं. इस समय NMCH में 12 और PMCH में 1 मरीज भर्ती है, जबकि 12 मरीजों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है. गुरुवार को पटना में डेंगू से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है. इस सीजन में पटना में अब तक डेंगू से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए घर-घर जाकर जांच अभियान शुरू कर दिया है. डेंगू के मामलों में तेजी को देखते हुए, पटना सदर अस्पताल में 10 बेड और अनुमंडल अस्पतालों में पांच-पांच बेड की व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके
पटना बन रहा डेंगू का हॉट स्पॉट, 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

