Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग में 218 होमगार्ड जवानों की पारण परेड, DC ने दिलाई देश सेवा की शपथ
    झारखंड

    हजारीबाग में 218 होमगार्ड जवानों की पारण परेड, DC ने दिलाई देश सेवा की शपथ

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में गृह रक्षकों (होमगार्ड) की पारण परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 218 प्रशिक्षु जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन कर अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिचय दिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग के DC शशि रंजन सिंह थे। उन्होंने परेड की सलामी ली और जवानों को उनके प्रशिक्षण पूर्ण होने पर बधाई दी।

    देश सेवा की शपथ दिलाई गई

    परेड के समापन पर DC ने सभी प्रशिक्षु जवानों को देश, राज्य और समाज की सेवा के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “कठिन प्रशिक्षण के बाद जो शपथ आपने ली है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं।”
    उन्होंने जवानों से अपील की कि वे अपनी मर्यादा और जिम्मेदारी को समझें और शांति व सुरक्षा बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

    63 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण

    होमगार्ड जिला समादेष्टा रोहित आनंद ने जानकारी दी कि सभी प्रशिक्षुओं को 63 सप्ताह तक इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया।
    इसमें शस्त्र और गैर-शस्त्र दोनों तरह का अभ्यास शामिल था। इसके साथ-साथ उन्हें कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।

    फील्ड में सेवा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जवान : प्रशिक्षण प्रभारी

    प्रशिक्षण प्रभारी पिंटू रजक ने बताया कि सभी जवानों ने पूरे समर्पण और मेहनत से प्रशिक्षण पूरा किया है। वे अब फील्ड में अपनी सेवा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    Also Read : वृद्ध दंपति की नृशंस हत्या का खुलासा, दामाद गिरफ्तार

    अनुशासन आदर्श कुमार सिंह उपायुक्त हजारीबाग कानून व्यवस्था गृह रक्षक झारखंड न्यूज झारखंड समाचार देश सेवा पारण परेड पिंटू रजक पुलिस ट्रेनिंग प्रशिक्षण केंद्र रोहित आनंद शपथ ग्रहण शशि रंजन सिंह समाज सेवा हजारीबाग होमगार्ड होमगार्ड प्रशिक्षण होमगार्ड भर्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव पर महाराष्ट्र में FIR, बोले- ‘झूठ की फैक्ट्री चलाने वालों से नहीं डरता’
    Next Article BREAKING : रिम्स 2 विरोध में उतरे ग्रामीण, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ खदेड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.