Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»दुमका डबल म’र्डर का खुलासा, दामाद ने वृद्ध सास-ससुर को उतारा था मौ’त के घाट
    क्राइम

    दुमका डबल म’र्डर का खुलासा, दामाद ने वृद्ध सास-ससुर को उतारा था मौ’त के घाट

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दंपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : दुमका जिले के चोरकट्टा गांव में हुई बुजुर्ग दंपति की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना 20 अगस्त 2025 की रात लगभग 8:37 बजे की है, जब नवगोपाल साहा और उनकी पत्नी विभु साहा की उनके ही बंद घर में नृशंस हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे अजय साहा के बयान पर दुमका (नगर) थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद  दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने SDPO विजय कुमार महतो की देखरेख में एक एसआईटी का गठन किया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली और साक्ष्य एवं परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने मृतक दंपति के छोटे दामाद सुबल साहा उर्फ भुलू साहा को गिरफ्तार कर लिया। वह पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मारग्राम थाना क्षेत्र के दिगुली मालपाड़ा का रहने वाला है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना से जुड़े कई सामान बरामद किए गए हैं।

    बरामद सामानों में खून से सना पीले रंग का अभियुक्त का टी-शर्ट, अभियुक्त का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, मृतक नवगोपाल साहा का एक की-पैड मोबाइल फोन, मृतका विभु साहा का एक सोने का चेन, मृतका की एक सोने की अंगूठी और मृतिका के चार सोने के नाक के बेसर शामि हैं। वहीं, इस कांड का खुलासा करने में दुमका के सदर SDPO विजय कुमार महतो, मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार, एसआई रौशन कुमार, निरंजन कुमार, रोहित साव, अनुपमा रश्मि सोरेंग, एएसआई बबन प्रसाद सिंह और सिपाही अमित कुमार शामिल थे।

    क्या था मामला

    बता दें कि दंपति के बेटा-बहू समेत परिवार के अन्य सदस्य मनसा पूजा में शामिल होने के लिए जिला से बाहर गये हुए थे। घर में केवल वृद्ध दंपति ही थे। परिवार के सदस्य जब घर लौटे. तो घर में तेज बदबू आ रही थी। जब दोनों कमरे के अंदर गये, तो माता-पिता का खून से लथपथ शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गयी। मौकेपर पहुंची पुलिस स्पॉट पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की थी।

    Also Read : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे भी डिटेन, जा रहे थे नगड़ी की ओर

    Brutal murder of elderly couple in Dumka revealed son-in-law arrested दामाद गिरफ्तार दामाद ने वृद्ध सास-ससुर को उतारा था मौत के घाट दुमका डबल मर्डर का खुलासा दुमका में वृद्ध दंपति की नृशंस हत्या का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे भी डिटेन, जा रहे थे नगड़ी की ओर
    Next Article तेजस्वी यादव पर महाराष्ट्र में FIR, बोले- ‘झूठ की फैक्ट्री चलाने वालों से नहीं डरता’

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, हर अस्पताल में कैंसर जांच और इलाज की सुविधा अनिवार्य

    April 19, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर सख्त रुख, नगर निगम में मेयर ने की अहम बैठक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, हर अस्पताल में कैंसर जांच और इलाज की सुविधा अनिवार्य

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    पताही हवाई अड्डे पर जल्द शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा

    April 19, 2026

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026

    बिहार में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, हर जिले को जोड़ने की तैयारी

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.