Chatra :डोभी मुख्य मार्ग पर भुईयांडीह के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन, राहत-बचाव शुरू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति के कारण हुई होगी।
Also Read : रामगढ़ में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पलटने से पत्रकार की दर्दनाक मृत्यु


