Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 2:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»म’र्डर के बाद पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव को नहीं मिली एंट्री, तेजस्वी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
    ट्रेंडिंग

    म’र्डर के बाद पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव को नहीं मिली एंट्री, तेजस्वी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पारस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी के राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में हुए मर्डर के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। पप्पू यादव, पारस अस्पताल में इलाज के दौरान मारे गए चंदन मिश्रा की हत्या को लेकर स्थिति का जायजा लेना चाहते थे।

    पुलिस और पप्पू यादव के बीच बहस

    जब पप्पू यादव अस्पताल पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। इस दौरान हल्की बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें अस्पताल में प्रवेश नहीं करने दिया। बाहर ही पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, कोई भी कहीं सुरक्षित नहीं है।”

    प्रत्यक्षदर्शियों का दावा– पांच अपराधी थे शामिल

    अस्पताल में मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के लिए पांच अपराधी आए थे, जो अस्पताल के अंदर हथियार लेकर घुसे और सीधे ICU में भर्ती मरीज चंदन मिश्रा को गोली मार दी।

    तेजस्वी का हमला– “बिहार में कोई सुरक्षित नहीं”

    इस घटना पर राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को ICU में घुसकर गोली मार दी। बिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं? 2005 से पहले ऐसे होता था जी?”

    सरकारी अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को ICU में घुसकर मारी गोली। बिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं? 2005 से पहले ऐसे होता था जी? #Crime pic.twitter.com/nHFz1G1OZF

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 17, 2025

    क्या है मामला?

    गौरतलब है कि चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और एक हत्या के मामले में बेऊर जेल में बंद था। बीमारी के चलते वह पेरोल पर बाहर आकर पारस अस्पताल में इलाज करा रहा था। गुरुवार सुबह कुछ अपराधी अस्पताल में घुसे और आईसीयू में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

    जांच में जुटी है पुलिस

    पुलिस अब CCTV फुटेज खंगाल रही है और हत्या की वजहों की जांच कर रही है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना होना सुरक्षा की गंभीर चूक को दर्शाता है।

    Also Read : कोटक महिंद्रा बैंक की डिजिटल सेवाएं रहेंगी बंद, जानिए कब

    Pappu Yadav who reached Paras Hospital after the murder was not allowed entry Tejashwi raised questions on law and order तेजस्वी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल मर्डर के बाद पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव को नहीं मिली एंट्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोटक महिंद्रा बैंक की डिजिटल सेवाएं रहेंगी बंद, जानिए कब
    Next Article PM किसान योजना : 18 जुलाई को किसानों को मिल सकती है 20वीं किस्त

    Related Posts

    झारखंड

    JET 2026 परीक्षा में बवाल : नहीं पहुंचे 32 प्रश्नपत्र, छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

    April 26, 2026
    क्राइम

    बरोरा गोलीबारी के बाद एक्शन में पुलिस, दो आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीके राय का निधन, वकीलों में शोक की लहर

    April 26, 2026
    Latest Posts

    JET 2026 परीक्षा में बवाल : नहीं पहुंचे 32 प्रश्नपत्र, छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

    April 26, 2026

    बरोरा गोलीबारी के बाद एक्शन में पुलिस, दो आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

    April 26, 2026

    रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीके राय का निधन, वकीलों में शोक की लहर

    April 26, 2026

    बोकारो-हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के बाद गढ़वा में अलर्ट, वेतन भुगतान पर DC ने कसा शिकंजा

    April 26, 2026

    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस फ्लाइट के इंजन में लगी आग, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.